Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



सीएम सरकार बचाने को झाड़-फूंक और टोटके पर उतर आए हैंः अजय भट्ट

bjp

देहरादून।  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट को चुनावी शिगूफा करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले बजट का 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर पाई है। अब छह-सात महीनों में सरकार इसे कैसे खर्च कर पाएगी। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में अजय भट्ट ने सरकार द्वारा बजट में की गई घोषणाओं को हवाई और हकीकत से परे बताया। भट्ट ने कहा है कि भावनाओं की नाव पर सवार होकर कांग्रेस चुनाव में वैतरणी पार करना चाहती है, जिसकी इस बजट भाषण में कोई हकीकत नहीं है। कार्यकाल के अन्तिम दिनों में केवल अव्यवहारिक योजनाओं का ऐलान किया है। नान प्लान एवं गैर योजनागत व्यय की कोई रणनीति नहीं है और विकास कार्यों के लिए धनराशि किस प्रकार से पूरी होगी इसकी कोई योजना इसमें नहीं बनाई गई है अलबत्ता पिछले बजट भाषण में कही गई बातों से किनारा करते हुए नई कपोल कल्पित बातें कहीं गई है, जिससे विकास पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया है। बजट में सबसे बड़ा झूठ कर रहित होने के बात कही गयी है, जबकि हाल ही में 15 दिन पूर्व तक सरकार ने खाने-पीने और पहनने की वस्तुओं पर कर लगा दिया है, और बजट में करमुक्त बजट की बात कही गयी है। सबके सामने उदाहरण है स्वास्थ्य सेवायें ध्वस्त हैं, मुख्यमंत्री की खुद की महत्वाकांक्षी योजना फ्लॉप हो गई है, इस स्वास्थ्य कार्ड को कोई भी हास्पिटल छूने को तैयार नहीं है। इस बजट में केवल और केवल केन्द्र द्वारा पोषित योजनाओं को अपना नाम देकर प्रचारित-प्रसारित करने का काम किया है जैसे स्किल डपलमैन्ट, डेरी विकास, जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण, महिला उत्थान, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, मुद्रा ऋण योजना जिसमें अल्पअवधि में 1 लाख 15 हजार करोड़ का ऋण वितरित हो गया है, जिसकी लाभार्थी 75 प्रतिशत महिलायें हैं, क्योकि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार की नकल करने का विफल प्रयास किया है, इस बजट भाषण से भारतीय जनता पार्टी की यह बात प्रमाणित हो गई है |

 

Leave A Comment