Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



सीएम हरीश रावत ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर उन्होंने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं मेले में रंगारंग प्रस्तुति देने वाले कलाकारों व खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को एक अच्छा खासा मार्केट उपलब्ध हो रहा है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। इस प्रकार के छोटे-बडे सभी मेलों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में 1102 नयी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा सड़कें सीमांत जनपद चमोली और पिथौरागढ में निर्माणाधीन है। कहा कि सड़कों के तेजी से निर्माण के पीछे राज्य सरकार की मनसा गांवों के स्थानीय उत्पादों को बाजार में लाकर देश-विदेशों तक पहुॅचाना है। उन्होंने कहा कि अगामी 1-2 वर्षो के अन्दर सभी गांवों को सड़क से जोडा जायेगा तथा हर घर को बिजली एवं शुद्व पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है। राज्य सरकार ने कई स्कूलों को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया है तथा कई उच्च शिक्षण संस्थानों की भी स्थापना की गयी है। खेती पर जोर देते हुए कहा कि हमें बरसात के पानी को रोकने के लिए चाल-खाल बनाकर जल संचय करना होगा तथा कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाकर राज्य की तस्वीर बदलनी होगी। कहा कि पौधारोपण व स्थानीय एवं परम्पराग फसलों के उत्पादन पर कृषकों को बोनस भी दिया जा रहा है। वही भीमल, कंडाली एवं भांगुले के रेशों की मांग आज बढती जा रही है जिसे हम आर्थिकी के रूप में अपना सकते है। उन्होंने यह भी कहा कि 2 वर्ष पूर्व राज्य में ऐपण को व्यावसायिक रूप देकर आज राज्य के पास देश-विदेश से 2.5 करोड़ से ज्यादा के आॅडर प्राप्त हो चुके है। विगत आपदाओं से उभर कर इस वर्ष 15 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये है। कहा कि आगामी वर्ष में यह लक्ष्य 40 लाख तीर्थ यात्रियों को लाने का निर्धारित किया गया है। पर्यटन को बढावा देने के लिए हमें अपने परम्परागत घरों में पर्यटन सुविधाऐं विकसित करनी होगी।

Leave A Comment