Breaking News:

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026



सीरियाई संकट जल्द खत्म करने की जरूरत है : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंटोनियो गुटेरेश ने बुधवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब तक संयुक्त राष्ट्र इस मसले का कूटनीतिक समाधान निकालने में असफल रहा है. उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों, अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के राजदूतों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो. हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि सीरिया में कथित रासायनिक हमलों का जवाब दिया जाएगा. संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया संकट पर बातचीत के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है. वहीं ब्रिटेन ने भी इस मुद्दे पर आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका कथित रासायनिक हमलों के जवाब में कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है. एक निगरानी समूह के मुताबिक रूस ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद पर से ये आरोप हटाने की कोशिश की है. इसके तहत राजधानी दमिश्क की इमारतों से असद प्रशासन ने सुरक्षाबलों को हटा दिया है. पिछले दिनों लेबनान में कार्यरत रूस के राजदूत ने एक टीवी चैनल पर कहा था कि अगर अमेरिका मिसाइल हमला करता है, तो उसे खत्म कर दिया जाएगा. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट की बौछार कर जवाबी कार्रवाई की बात कही थी. रूस और अमेरिका ने अब तक संयुक्त राष्ट्र में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से जांच कराने को लेकर एक-दूसरे के प्रस्तावों के खिलाफ अपने वीटो का इस्तेमाल किया है. हालांकि इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कथित रूप से रासायनिक हमलों का निशाना बनाए गए डूमा पर सीरिया प्रशासन ने अपना झंडा फहरा दिया. इसका मतलब है कि अब यह क्षेत्र सरकार के पूर्व नियंत्रण में आ गया है, जो पहले विद्रोहियों के कब्जे में था. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स के मुताबिक, “अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, सीरिया में हुए रासायनिक हमले के लिए सीरियाई प्रशासन और रूस को जिम्मेदार मान रह हैं.” रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस बारे में कहा, “दुनिया में स्थिति हर दिन अराजक होती जा रही है लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि कॉमनसेंस को जगह मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय संबंध एक नए रचनात्मक माहौल की ओर बढ़ेंगे. वहीं सीरिया का असद प्रशासन, अमेरिका पर विद्रोहियों का साथ देने का आरोप लगाता है. पिछले सात साल से सीरिया में गृहयुद्ध जारी है.

Leave A Comment