Breaking News:

पहचान : नारियल बेचने वाले का बेटा बना एक्टर -

Tuesday, November 24, 2026

हिमाचल प्रदेश में देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा, DFA को मिली फेयर प्ले ट्रॉफी -

Tuesday, November 24, 2026

व्यावहारिक विधिक कौशल, विशेषकर प्रभावी ड्राफ्टिंग का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक : डॉ आलोक -

Tuesday, November 24, 2026

देहरादून : मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया -

Saturday, November 21, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, November 21, 2026

अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया भव्य सम्मान, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

30 से 90 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दमखम, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

इगास-बग्वाल पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड -

Saturday, November 21, 2026

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026



सीरियाई सरकार ने फिर केमिकल हथियारों का इस्तेमाल किया, तो फिर होगा हमला: अमेरिका

donald-trump

सीरिया पर मिसाइल हमले के बाद अमेरिका ने कहा कि अगर सीरियाई सरकार ने फिर केमिकल हथियारों का इस्तेमाल किया, तो उस पर अमेरिका और उसके सहयोगी देश हमला करेंगे. उधर, सीरिया पर हमले का मिशन पूरा होने के बाद अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने भी सुरक्षा परिषद का रुख किया. सुरक्षा परिषद में फ्रांस ने सीरिया में केमिकल हमले की जांच करने का प्रस्ताव पेश किया है. फ्रांस के इस प्रस्ताव का अमेरिका और ब्रिटेन ने समर्थन किया है. हालांकि रूस सीरिया में केमिकल हमले के आरोपों को खारिज करता आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीरिया पर केमिकल हमले के लिए वहां की बशर अल-असद सरकार, रूस और ईरान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं. इस वैश्विक मंच पर अमेरिका के साथ फ्रांस और ब्रिटेन हैं, तो रूस के साथ चीन खड़ा नजर आ रहा है. सीरिया, रूस, ईरान और चीन ने अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन की ओर से किए गए हवाई हमले की कड़ी निंदा की है. साथ ही इस सैन्य कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन करार दिया है. शनिवार को सीरिया पर अमेरिकी मिसाइल हमले रुके भी नहीं थे और रूस ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई, जहां रूस ने सीरिया में अमेरिकी हमले की निंदा करने का प्रस्ताव रखा. हालांकि रूस के इस प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद ने खारिज कर दिया. वहीं, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने सीरिया पर मिसाइल हमले की कार्रवाई को सही ठहराने की कोशिश की. ब्रिटेन ने कहा कि सीरिया पर हमला करने के सिवाय कोई विकल्प ही नहीं था. ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने दुनिया के देशों से सीरिया पर मिसाइल हमले का समर्थन करने की अपील की है. इस मसले पर फ्रांस का कहना है कि सीरियाई सरकार ने अपने लोगों के खिलाफ केमिकल हथियारों का इस्तेमाल करके अंतरराष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ाईं और सुरक्षा परिषद में रूस ने सीरिया पर सैन्य कार्रवाई के प्रस्ताव पर वीटो का इस्तेमाल करके अड़ंगा लगाया.

Leave A Comment