Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सी.ए. स्थापना दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर संपन्न

c.a.
Institute of Chartered Accountants of India   की देहरादून शाखा द्वारा स्थापना दिवस की वर्षगांठ मनायी गई। वर्षंगांठ के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह थे, लेकिन उनके परिवार में किसी सदस्य की आकस्मिक निधन होने के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नही हो पाये। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि विधायक गणेश जोशी व आई.सीए.आई. देहरादून शाखा अध्यक्ष सी.ए. नवीन कुमार गुप्ता, सचिव सी.ए. परिमल पटेट, कोषाध्यक्ष एवं शाखा उपाध्यक्ष सी.ए.श्री संजीव गोयल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री गणेश जोशी ने कहा कि आई.सी.ए.आई. भारतीय अर्थ व्यवस्था के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अपना योगदान रे रही है। इस अवसर पर शाखा में महेश चन्द्र अस्पताल के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गाय। जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मात्रा में रक्त एकत्रित करना है, ताकि  समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतयः निर्वहन कर सके। आज के रक्तदान शिविर में लगभग 124 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। लगभग 124 सदस्यों द्वारा रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया गया था, लेकिन 60 सदस्यों के रक्तदान हेतु अर्ह नही पाये गये। इस शिविर में देहरादून शाखा के सभी सी.ए. सदस्य एवं अभ्यर्थियों द्वारा मिलकर रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में वयोवृद्ध सी.ए.सदस्यों को सम्मानित किया तथा सी.ए. पाठ्यक्रम के तहत अध्ययनरत मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया। सी.ए. छात्रों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। आई.सी.ए.आई. का मुख्यालय नई दिल्ली एवं पांच क्षेत्रीय कार्यालय क्रमशः मुम्बई, चेन्नई, कानपुर, कोलकत्ता एवं नई दिल्ली में स्थित है एवं देशभर में 150 शाखायें है। इसके अतिरिक्त विदेशों में भी 18 चैप्टर एवं दुबई में भी कार्यालय स्थित है। संस्थान में लगभग 2,42,500 सदस्य एवं 8.75 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत है। (सी.ए.दिवस) देशभर में संस्था की वर्षगांठ के तौर पर हर साल मनाई जाती है। इस अवसर पर देहरादून शाखा के अध्यक्ष सी.ए नवीन कुमार गुप्ता, सचिव सी.ए.परिमल पटेट, कोषाध्यक्ष एवं शाखा उपाध्यक्ष सी.ए. संजीव गोयल, मुख्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य सी.ए. संजय गुप्ता, सी.ए.अंकुर गुप्ता, सी.ए. माहेश्वरी, सी.ए. अजय खटक,सी.ए.  प्रवीन गोयल एवं सभी सी.ए.सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Comment