Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



“सुपर 100 ” से गरीब परिवारों के होनहार बच्चे बनेंगे इंजीनियर

super-100

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर राज्य के गरीब परिवारों के होनहार बच्चे अब प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग काॅलेजों में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिये न्यू कैन्ट रोड़ स्थित जनता मिलन हाॅल में आयोजित समारोह में उत्तराखण्ड सरकार, गेल(इण्डिया) लिमिटेड तथा सेंटर फाॅर सोशल रेस्पांसबिलिटी एण्ड लीडरशिप(सीएसआरएल) के मध्य कुमाऊं और गढ़वाल मण्डल के अल्मोड़ा एवं श्रीनगर में गेल उत्कर्ष सुपर 100 के दो केन्द्र स्थापित करने में सहयोग के लिये समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत तथा गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी.सी.त्रिपाठी की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर गेल(इण्डिया) की कार्यकारी निदेशक वन्दना चानना तथा सेंटर फाॅर सोशल रिस्पांसबिलिटी एण्ड लीडरशिप(सीएसआरएल) के निदेशक एस.के.शाही द्वारा हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने गेल उत्कर्ष सुपर 100 की शुरूआत के लिये गेल के सीएमडी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मेधावी छात्रों को उच्च तकनीकि संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रशिक्षण के लिये गेल द्वारा प्रतिवर्ष 2.50 करोड़ की धनराशि व्यय किये जाने तथा उच्च तकनीकि संस्थानों में प्रवेश पाने वाले छात्रों को 05 हजार प्रतिमाह छात्रवृत्ति दिया जाना निश्चित रूप से सराहनीय प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा जन्मजात होती है, कुछ बच्चों में प्रतिभा अन्दर छिपी होती है, उसे उभारने की जरूरत है। परिश्रम या मेहनत के गुण भी सभी के अन्दर है। इसका भरपूर उपयोग कर हम जो चाहे प्राप्त कर सकते है। परिश्रम से परिणाम भी निश्चित रूप से अच्छे आयेंगे। राज्य के प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ने के बेहतर रास्ते हम तलाश रहे है। प्रतिभाओं की गुणवत्ता की पहचान के लिये अच्छे योजक की जरूरत रहती है। अच्छा योजक ही अच्छा प्रबन्धन कर सकता है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे संकोच की प्रवृत्ति को त्यागे अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करें। यदि इसके लिये चिल्लाना भी पडे, तो भी अपनी बात रखें, तभी जिस लक्ष्य को लेकर वे आगे बढ़ेंगे, उसमें सफल हो सकेंगे। उन्होंने उदाहरण दिया कि देश की आजादी के समय अंग्रेजों के अधीन रही गुजरात काटन मिल को खरीदने के लिये एक साधारण सा व्यापारी सामने आया। अंग्रेजों ने कहा कि आप इस मिल को कैसे चला सकते हो तो व्यापारी ने जवाब दिया कि परमात्मा का आशीर्वाद है मैं जानता हूं कि इसे कौन चला सकता है। इस मिल को दुनियां मोरारजी मिल्स के नाम से जानती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेल टेल आकांक्षा सुपर 30 के छात्रों को भी सम्मानित किया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से आज यह योजना धरातल पर उतरी है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे बच्चे कोटा कोचिंग के लिये जाते थे, लगभग 03 लाख का खर्च इसमें आता था। गेल उत्कर्ष सुपर 100 के अन्तर्गत श्रीनगर व अल्मोडा के 50-50 छात्रों को उच्च तकनीकी संस्थाओं में प्रवेश हेतु प्रशिक्षित किये जाने से पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि उच्च तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के बाद छात्रों को लगभग 2.50 से 03 लाख तक की धनराशि की आवश्यकता होती है। इसके लिये छात्रों को सहकारिता विभाग के माध्यम से एक प्रतिशत ब्याज पर धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। देहरादून में एन.डी.ए. के लिये 50 छात्रों को प्रशिक्षित करने की भी कोचिंग प्रारम्भ की जायेगी। जिसमें 10 सीट शहीद सैनिकांे की विधवाओं एवं उनके बच्चों के लिये निर्धारित रहेगी। सभी जनपद मुख्यालयो के डिग्री काॅलेजों में आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. आदि को भी कोचिंग संचालित की जायेगी। जिसमें सम्बंधित जिले के जिलाधिकारी भी सप्ताह में एक दिन छात्रों को पढ़ायेंगे। इनमें से 50 छात्रों को सेलेक्ट कर देहरादून व दिल्ली में कोचिंग की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 03 लाख से कम आय वाले 100 छात्रों को रिसर्च के लिये तैयार किया जायेगा इसकी विषय सामग्री राज्य सरकार निर्धारित करेगी। इससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने व उन्हें प्रदेश के विकास से जोडने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी.सी.त्रिपाठी ने कहा कि देश की अग्रणी प्राकृतिक गैस कम्पनी, गेल(इण्डिया) लिमिटेड ने उत्तराखण्ड में सक्रिय रूप से कई सीएसआर कार्यों का क्रियान्वयन किया है। इन दो केन्द्रों की स्थापना गेल की उत्कर्ष परियोजना के तहत की गई है जो गेल का फ्लैगशिप सीएसआर कार्यक्रम है तथा जिसका लक्ष्य हाशिए के समुदायों के होनहार विद्यार्थी है। दोनो नए केन्द्रों में 50-50 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी सम्बोधित किया। आई.आई.टी.रूड़की के निदेशक प्रो.अजीत कुमार चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायक महेश नेगी, एन.आई.टी. श्रीनगर के निदेशक सहित विभिन्न संस्थानों एवं उच्च शिक्षा के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे |

Leave A Comment