Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी नज़र आये शिक्षक की भूमिका में, जानिए खबर

DJ SUCHNA

देहरादून। सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र शिक्षक की भूमिका में नजर आये सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी आज हरिद्वार बाईपास रोड़ स्थित फ्यूजन इंस्टीटयूट आॅफ होटल मैनेजमैंट संस्थान पहुंचे। जहां उन्होने उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये छात्रों से मुलाकात की साथ ही संस्थान द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण के संबध में जानकारी प्राप्त की। फ्यूजन इंस्टीटयूट आॅफ होटल मैनेजमैंट संस्थान में प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत छात्रों के प्रणाम पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी ने शिरकत की। फ्यूजन इंस्टीटयूट आॅफ होटल मैनेजमैंट संस्थान के निदेशक अरूण चमोली और आशीष नौटियाल ने सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान द्वारा हाॅस्पिलिटी व होटल मैनेजमैंट के क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखंड ग्रामीण विकास समिति के द्वारा संस्थान में चलाये जा रहे विभिन्न रोजगार परख कोर्सों के बारे में और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश के कोने-कोने से आये छात्रों के शिक्षण-प्रशिक्षण लेकर खाने और रहने की सुविधा के साथ ही कोर्स पूर्ण होने पर स्वरोजगार या नौकरी को लेकर संस्थान के निदेशक अरूण चमोली और आशीष नौटियाल से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी ने इस दौरान उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के सहयोग से संस्थान में स्किल डेप्लमेंट का शिक्षण-प्रशिक्षण ले रहे छात्रों से मुलाकात कर उनके भविष्य की योजनाओं को लेकर बातचीत की। साथ ही छात्रों के साथ अपने छात्र जीवन के अनुभव भी बांटे।

छात्रों से बांटे अपने अनुभव
सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी को अपने बीच शिक्षक के रूप में पाकर छात्र काफी खुश नजर आये। सूचना महानिदेशक ने छात्रों से कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए तमाम महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को चलाने का मकसद यह है कि व्यक्ति रोजगार की तलाश में दूसरे शहरों में न जाकर अपने ही शहर में स्वरोजगार शुरू कर दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराये। सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवाओं ने सरकार की स्किल डेप्लमेंट, स्टार्ट अप योजना, उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के द्वारा चलाये जा रहे मौन पालन, मशरूम पालन, हाॅटरीकल्चर, हाॅस्पिलिटी व होटल मैनेजमैंट के जरिए खुद का स्वरोजगार शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में युवा अपने राज्य में लौटकर इन योजनाओं से जुड़कर बेहत्तर काम कर रहे हैं। सूचना महानिदेशक ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सहित अन्य कई योजनांए हैं जिनका लाभ युवा खुद का स्वरोजगार शुरू करने में ले सकते हैं।

पहल : नशे से दूर रहने का दिया संदेश

सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी ने हाॅस्पिलिटी व होटल मैनेजमैंट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों से कहा कि जीवन में सफलता के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मेहनती और धैर्य का होना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अपने जीवन में इन तीनों बातों का समावेश रखता है वह आगे बढ़ता है। सूचना महानिदेशक ने छात्रों को नशे से होने वाले दुषप्रभावों को बताया और नशे से दूर रहने की अपील करने के साथ ही छात्रों से अपने आस-पास के अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करने को कहा।

 

Leave A Comment