Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



सूचना महानिदेशक विनोद शर्मा ने पदभार ग्रहण किया

vinod_sharma

प्रभारी सचिव, विनोद शर्मा ने बृहस्पतिवार को महानिदेशक सूचना का कार्यभार ग्रहण किया। शर्मा ने राजपुर रोड़ स्थित सूचना एवं लोकसम्पर्क निदेशालय में सूचना महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। महानिदेशक सूचना के साथ-साथ शर्मा वर्तमान में प्रभारी सचिव गृह, गन्ना-चीनी, नियोजन तथा कृषि शिक्षा का दायित्व भी निभा रहे है।शर्मा ने सूचना विभाग में चैथी बार महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है। इससे पूर्व वे वर्ष 2007, 2011 व 2013 में अपर सचिव सूचना व महानिदेशक का दायित्व ग्रहण कर चुके है।शर्मा उत्तर प्रदेश संवर्ग के आई.ए.एस. अधिकारी है तथा राज्य गठन से पूर्व उत्तराखण्ड में उप जिलाधिकारी मसूरी, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल डोईवाला एवं अपर जिलाधिकारी, प्रशासन/वित्त देहरादून जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे है। राज्य गठन के बाद शर्मा अपर सचिव परिवहन, नागरिक उड्डयन, सहकारिता, गन्ना चीनी, विज्ञान प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण विभागों पर तैनात रहे है। इसके अतिरिक्त श्री शर्मा महानिरीक्षक कारागार, अपर सचिव कारागार, सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, सचिव भाषा एवं पुनर्गठन व सचिव गृह जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी तैनात रहे है। महानिदेशक सूचना का पदभार ग्रहण करने के बाद शर्मा ने विभाग के विभिन्न सेक्शनों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों निर्देश दिये कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें। साथ ही सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति का विवरण प्राप्त कर संबंधित विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाय। शर्मा ने कहा कि विभागीय क्रियाकलापों से संबंधित योजनाओं को और अधिक गति प्रदान की जाय। वर्तमान सरकर द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जाय। इसके लिये प्रिंट और इलैक्ट्रानिक मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे है। इन कार्यों को और सक्रियता से जन-जन तक प्रचारित-प्रसारित किया जाय। उन्होंने मीडिया से और बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया और मीडिया की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के भी निर्देश दिये।

Leave A Comment