Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सेंट थाॅमस काॅलेज का शताब्दी समारोह प्रारम्भ

stc-100

विद्यालय की ओर से शताब्दी वर्ष 2016 का कैलेण्डर जारी किया गया

देहरादून। सेंट थाॅमस काॅलेज के शताब्दी समारोह का शुभारम्भ किया गया। आज सेंट थाॅमस काॅलेज ने अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर दिए हैं। इस मौके पर विद्यालय की ओर से शताब्दी वर्ष (2016) का कैलेण्डर भी जारी किया गया। प्रिंसिपल आरवी गार्डनर ने विद्यालय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज जो स्कूल एक ईमारत के रूप में दिखाई दे रहा है, उस स्कूल का आरम्भ मात्र तीन कमरों के स्कूल से किया गया था। सौ वर्ष पूरे करना स्कूल की बहुत बड़ी उपलब्धी है। गार्डनर ने पूर्व प्रधानाध्यापकों को धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से एक ऐसे विद्यालय की स्थापना की गई, जहां बच्चों को शिक्षा को दी जाती है साथ में उनके व्यक्तित्व व चरित्र को भी निखारा जाता है। शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल को उन्नति की ओर ले जाने में उनके स्टाॅफ का भी उन्हें पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। उनके सहयोग के बिना शायद यह सम्भव नहीं था। भविष्य में भी वह अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं में इसी तरह सहयोग की कामना करते हैं, ताकि वह अपने देश को इसी तरह सभ्य नागरिक प्रदान कर देश की उन्नति में सहायक सिद्ध हो। विद्यालय की ओर से शताब्दी वर्ष (2016) का एक कैलेण्डर भी प्रसारित किया गया। जिसमें पूरे वर्ष के कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया गया है। कार्यक्रम का आरम्भ सर्वधर्म प्रार्थना से किया गया। उसके माध्यम से यह संदेश देने की चेष्टा की जायेगी कि हम सब एक ही ईश्वर की संतान हैं, धर्म व जाति मानव को अलग नहीं कर सकती। मानवता हमारा धर्म है। विद्यालय की 100वीं वर्षगांठ पर विद्यालय के सौ छात्र व छात्राएं वृद्धों, निर्बल तथा असहाय लोगों की सहायता एवं सेवा हेतु सदैव अपना योगदान देने के लिए तैयार रहेंगे। विद्यालय के भूतपूर्व छात्र भी इस शुभ अवसर पर दून घाटी को सुन्दर बनाने का प्रयास करेंगे तथा यातायात के साधनों को भी सुधारने की चेष्टा करेंगे। शताब्दी के अवसर पर 100 गुब्बारे तथा एक कबूतर, शान्ति का प्रतीक छोड़ा जायेगा। गुब्बारे छोड़कर ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि जिस तरह ये गुबारे आकाश की ऊंचाइयों को छूने का प्रयास कर रहे हैं, वैसे ही विद्यालय भी निरन्तर उन्नति करें। इस अवसर पर सौ वर्ष अर्थात शाताब्दी का प्रतीक भी प्रसारित किया गया।

Leave A Comment