Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



सोनी सब के आगामी शो ‘तेरा क्‍या होगा आलिया’ की शूटिंग आगरा में शुरू

आगरा | अपने नये शो ‘तेरा क्‍या होगा आलिया’ की पेशकश के साथ सोनी सब अपने शोज़ के दायरे को बढ़ाने वाला है। यह अनूठा शो होकर भी लोगों के बेहद करीब है, जिसमें शादीशुदा जोड़ी आलिया और आलोक के सफर को दिखाया गया है। ये दोनों स्‍कूल के जमाने से ही एक-दूसरे को चाहते हैं और एक ही स्‍कूल में टीचर्स हैं। सोनी सब की इस सीरीज में इस शो की नायिका अनुषा मिश्रा अभिनीत आलिया की असुरक्षाओं और चिंताओं को दिखाया गया है। आलिया एक हिस्‍ट्री टीचर है, जिसे मिस आगरा का खिताब मिला था, लेकिन शादी के बाद उसे सब चीजें छोड़नी पड़ती हैं। यह जोड़ा अपने बेटे रोहन के साथ प्‍यारी-सी टीचर्स कॉलोनी के साथ दर्शकों को आगरा की व्‍यस्‍त गलियों के सफर पर ले जायेंगे। इस शो के साथ पूरी तरह न्‍याय किया जा सके, इसलिए सारे कलाकार और क्रू शूटिंग के लिये आगरा के मैजेस्टिक कॉलोनी पहुंचे। इस खूबसूरत धरती के सही रूप को दर्शाते हुए, सभी आगरा के कुछ बेहद मशहूर जगहों पर शूटिंग के लिये गये, जिसमें ताजमहल भी शामिल है। बेहद व्‍यस्‍त शूटिंग शेड्यूल में डूबे इन कलाकारों ने स्‍वादिष्‍ट खाने का लुत्‍फ उठाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दिया। साथ ही ये अपने कुछ फैन्‍स से भी मिले।
अपने यादगार अनुभवों को साझा करते हुए, आलिया का किरदार निभा रहीं अनुषा मिश्रा ने कहा, ‘’मैं इसे शब्‍दों में बयां नहीं कर सकती कि आगरा, ताज महल और आगरा का अतिथि-सत्‍कार कितना खूबसूरत है। हम इस शो में वास्‍तविकता लाना चाहते थे और इसलिये टीम ने सिर्फ स्‍टूडियो में शूटिंग करने की बजाय इस शो का केंद्र- आगरा जाने का फैसला किया। आगरा में शूटिंग का अनुभव आलू टिक्‍की की तरह कमाल का रहा है। हमें उम्‍मीद है कि हम इस शहर के राजसी ठाट-बाट वाले इस आकर्षण की वास्‍तविकता को दिखा पायेंगे।‘’ आलोक का किरदार निभा रहे हर्षद अरोड़ा ने कहा, ‘’आगरा आना यहां के सही रूप और जीवन को दर्शाने का सबसे बेहतर तरीका था, इससे शो के किरदारों में जान आ जायेगी। इतने प्‍यारे-प्‍यारे लोगों के बीच आगरा में शूटिंग का अनुभव कमाल का रहा है। हमने इस शहर की सारी खूबसूरती को समेटने की कोशिश की है, उसमें यहां का खाना भी शामिल है। जब भी हमें अपने व्‍यस्‍त शेड्यूल से समय मिलता था हम यहां के खाने का लुत्‍फ उठाते थे। मुझे आगरा से प्‍यार हो गया और निश्चित रूप से मैं दोबारा यहां आऊंगा।‘’

Leave A Comment