Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने कुचला, डम्परों पर लगाम नहीं

देहरादून। बड़ोवाला में शिमला बाईपास हाईवे पर तेज गति से दौड़ रहे बजरी से भरे डंपर ने ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की दर्दनाक मौत से गुस्साए क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और शव सड़क पर रखकर साढ़े चार घंटे जाम लगा दिया। गुस्साए क्षेत्रवासियों ने पुलिस सुरक्षा में मौजूद चालक को दारोगा की कार से बाहर निकलकर जमकर पीट दिया। विरोध करने पर लोगों ने दारोगा से भी हाथापाई की। गुस्साई भीड़ ने ट्रक पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। एसएसपी और डीएम के आश्वासन के बाद भी जाम न खुलने पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा | घटना गुरुवार सुबह 7 बजक 20 मिनट की है। पटेलनगर थाना क्षेत्रांतर्गत गणेशपुर निवासी ताजबर सिंह बिष्ट दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि उनका परिवार गणेशपुर में रहता है। ताजबर सिंह की पुत्री मानसी बिष्ट (15) घर के समीप स्थित न्यू ऐरा एकेडमी स्कूल में कक्षा ग्याहवीं की छात्रा थी। रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह वह घर से पैदल निकली थी। तभी पड़ोसी के आने पर छात्रा ने लिफ्ट ले ली। छात्रा स्कूल के सामने शिमला बाईपास हाईवे रोड पुल के समीप बायीं ओर उतर गई, जबकि पीछे से तेज गति से ही बजरी से भरे डंपर ने मानसी को चपेट में लेकर कुचल दिया। मानसी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस सूचना पर मानसी के परिजन और क्षेत्रवासी सैकड़ों की संख्या में मौके पर पहुंचे और वहां से गुजर रहे अन्य ट्रक पर पथराव कर चालक को पीट दिया। लोगों ने उक्त चालक की गलती नहीं होने पर उसे छुड़ा दिया, जबकि कुछ लोगों ने घटना कर भाग रहे चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। लोगों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी। इस पर निजी कार से पहुंचे दरोगा ने चालक को लोगों की पकड़ से छुड़ा लिया और कार में बैठाकर जाने लगे। इससे गुस्साए लोगों ने बाइक से पीछा कर कार को कुछ ही दूर पर रुकवाकर चालक को खींच लिया। लोगों ने कार से उतारकर चालक को बुरी तरह पीट दिया, जबकि विरोध करने पर लोगों ने दारोगा के साथ गाली गलौज कर हाथापाई कर धक्का दे दिया। वहीं, घटनास्थल पर परिजनों और लोगों ने मानसी के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दरोगा की सूचना पर एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ शेखर जुयाल समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उन्हें समझाया, लेकिन डीएम को बुलाने की मांग पर लोग अड़े रहे। घटना के करीब साढ़े चार घंटे पहुंचे डीएम सी रविशंकर और एसएसपी निवेदिता कुकरेती से वार्ता के बाद भी लोगों ने जाम नहीं खुला। पुलिस ने लाठियां फटकारकर तीन किलोमीटर तक लगे जाम को खुलवाया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि डंपर नो एंट्री के समय में कहां से आया, इसकी जांच कर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave A Comment