Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



स्कूल व शिक्षक ही कर सकते शिक्षा में सुधार : मनीष सिसौदिया

देहरादून। एजुकेशन इंडिया द्वारा आयोजित प्रिंसिपल कानक्लेव में कोविड-19 से शिक्षा के सम्मुख उत्पन्न चुनौतियों पर मंथन किया गया। साथ ही नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओ पर चर्चा की गई। इस दौरान एजुकेटर, प्रिंसिपल को लेकर ‘प्रज्ञा’ एप भी लांच किया गया। शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रिंसिपल कानक्लेव का उद्घाटन दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने किया। बतौर मुख्य अतिथि सिसौदिया ने कहा कि शिक्षा में सुधार स्कूल व शिक्षक ही कर सकते है। सरकार व जनप्रतिनिधि ग्राउंड स्टाफ की भूमिका में सिर्फ बजट व संसाधन ही मुहैया करा सकते है। समाज का असली पायलट शिक्षक ही है। देश व समाज को खड़ा करने के साथ सपनों को पूरा करने का एक मात्र जरिया शिक्षा ही है। उन्होंने कहा कि कोविड से एजुकेशन के सामने बड चुनौती आई है। कोविड-19 के चलते शिक्षा में हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती है। बावजूद इसके शिक्षकों व स्कूलों ने बगैर किसी पूर्व प्रशिक्षण के आनलाइन क्लास संचालित कर सराहनीय कार्य किया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसौदिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति में स्किल, माइंडसेट सही सोच है, लेकिन नई शिक्षा नीति को अमल में लाने के लिए बेहतर रणनीति की जरूरत होगी। एनईपी में हर बच्चे के लिए न्यूनतम गुणवत्ता युक्त शिक्षा तय करनी होगी। खासतौर पर माइंडसेट के लिए बच्चों का मू्ल्यांकन करना होगा, तभी देश का माइंटसेट ठीक होगा। देश को येसी शिक्षा की जरूरत है जोकि जनमानस में देश भक्ति की भावना जागृत कर सके।  सिसौदिया ने दिल्ली के स्कूलों को लेकर भी अपने अनुभवों का साझा किया। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने बच्चों को बेतहर शिक्षा देने पर जोर दिया। इस दौरान एजुकेशन इंडिया ने ‘अपने सपने’ संस्था के कुछ बच्चों को गोद लेने की घोषणा की। इसके तहत एक साल तक बच्चों की शिक्षा, आवास, भोजन समेत सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाएगा। उद्घाटन के सत्र में कोविड-19 के मौजूदा हालात को देखते हुए शिक्षण में आने वाली चुनौतियों से निपटने पर मंथन किया गया। इस मौके पर इंडिया एजुकेशन के सीईओ डा. मनजीत जैन, मनीष अग्रवाल, निशांत शर्मा, अमित पोखरियाल, जगदीश पाण्डे, शिशुपाल रावत आदि ने विचार व्यक्त किये।

Leave A Comment