Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



स्मार्ट सिटी को लेकर अभी भी उम्मीदे : सीएम हरीश रावत

harish-cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को बीजापुर हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा जिन 20 शहरों का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया गया है उनमें किसी भी शहर का प्रस्ताव ग्रीन फील्ड आधारित नहीं था। उन्होंने कहा कि वे इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं देखते हैं और उन्हें अभी भी विश्वास है कि आगे देहरादून को अवश्य अवसर मिलेगा। ग्रीन फील्ड आधारित प्रस्तावों के केंद्र स्तर पर मूल्यांकन में सम्भवतः अधिक समय लगता इसलिए केंद्र सरकार ने इस तरह के किसी भी प्रस्ताव को पहले 20 स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक लोग इस पर भी प्रश्न कर रहे हैं कि देहरादून के लिए ग्रीन फील्ड आधार ही क्यों लिया गया, रेट्रोफिटिंग या रिडेवलपमेंट आधार क्यों नहीं लिया गया। रेट्रोफिटिंग में मुख्यतः पेयजल आपूर्ति, सीवरेज को लिया जाता जबकि हम पहले ही देहरादून में इस पर भारी निवेश कर चुके हैं और इन कार्यों पर काम चल रहा है। रिडेवलपमेंट में शर्त यह थी कि जिस भी क्षेत्र में रिडेवलपमेंट किया जाता वहां दुबारा पुनर्निर्माण करना पड़ता। ऐसा देहरादून में किया जाना व्यावहारिक रूप से सम्भव नहीं था। इसके लिए नगर निगम से अनुमति जरूरी होती। नगर निगम के लिए भी ऐसा किया जाना सम्भव नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि आगे देहरादून को स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किया जाएगा। यदि ऐसा किया जाता है तो हम चयनित क्षेत्र में ग्रीन कवर को बनाए रखेंगे। जल स्तर को सुधारने के लिए योजना बनाई गई है। स्मार्ट सिटी से जो भी आय होगी उसका 50 प्रतिशत हिस्सा पुराने देहरादून के विकास पर व्यय किया जाएगा और 50 प्रतिशत हिस्सा उत्तराखंड के अन्य भागों विशेषतः पर्वतीय क्षेत्रों में स्मार्ट टाउन विकसित करने पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की साईलेंट मेजोरिटी विकास चाहती है और सरकार इस भावना का सम्मान करते हुए प्रदेश के विकास के लिए काम करती रहेगी।

Leave A Comment