Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



‘‘स्वाधीनता आंदोलन में उत्तराखंड की पत्रकारिता ’’ नामक पुस्तक का हुआ विमोचन

cm

देश की आजादी के आंदोलन में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी की लड़ाई में हमारे हर धार हर गांव ने एक नायक दिया है। देश हित में अपना सर्वस्व समर्पण के लिए प्रेरित करने में राज्य की पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। बीजापुर हाउस में वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘स्वाधीनता आंदोलन में उत्तराखंड की पत्रकारिता ’’ का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उस समय संचार के साधनों के अभाव अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष का संदेश जन जन तक पहुंचाना बहुत बड़ी बात थी। इसमें उत्तराखंड की तत्कालीन पत्रकारिता ने अपनी भूमिका को साधनों के अभाव में भी बखूबी निभाया। मुख्यमंत्री ने लेखक जयसिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि पुस्तक का विषय वंदनीय है। इसे पढ़कर आज की युवा पीढ़ी को ज्ञान होगा कि किस प्रकार उस समय मिशन के साथ पत्रकारिता की जाती थी और किस प्रकार आज की भांति संचार के साधनों की कमी होते हुए भी राष्ट्रपे्रम में पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया गया। आज से 4-5 दशक पूर्व पत्रकारिता कठिन तपस्यापूर्ण काम था। भावों को शब्दों के रूप में उतारना और उसे लोगों तक पहुंचाना बड़ा काम था। मुख्यमंत्री रावत ने महानिदेशक सूचना विनोद शर्मा को निर्देश दिए कि आजादी से पूर्व व उसके बाद देश के विकास में योगदान देने वाली प्रदेश की पत्रकारिता के स्वर्णिम इतिहास को दर्शाने वाली गैलेरी का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए। वर्तमान में भी प्रकाशित हो रहे ऐसे अखबार व पत्रिकाएं जो कि हमारी धरोहर हैं, को विशेष श्रेणी का स्तर देते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग दिया जाए। ऐसे पत्र पत्रिकाएं जिनका अमूल्य योगदान रहा परंतु वर्तमान में प्रकाशित नहीं हो पा रहे हैं, को प्रारम्भ करने वालों के परिवारजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाए। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक जयसिंह रावत को सम्मानित भी किया। लेखक जयसिंह रावत ने पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आजादी की लड़ाई के दौर में पत्रकारिता का मिशन क्या था, उस समय पत्रकारिता के मूल्य क्या थे, इसकी जानकारी देना ही पुस्तक लिखने का उद्देश्य था। इस अवसर पर सीएम के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार, प्रो0देवेंद्र भसीन, पुस्तक के प्रकाशक कीर्ति नवानी, अवतार नेगी, महेंद्र कुंवर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment