Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सड़क दुघर्टना में हर साल उजड़ जाता है भारत का एक कस्बा

accident

देहरादून। पूरे देश में हर साल लगभग एक लाख लोग विभिन्न सड़क दुघर्टनओं में अपनी जान गवां देते है। इस तरह हम देखे तो प्रतिवर्ष सड़क दुघर्टनाओं में एक कस्बा उजड़ जाता है।हमें इन एक लाख जिंदगियों को बचाने के लिए खुद भी जागरूक होना होगा और समाज को भी जागरूक करना होगा। यह कहना है देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट डा. ललित नारायण मिश्र का। श्री मिश्र आज यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित रायपुर विकास खंड के नागल हटनाला पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अभ्युदय वात्सल्यम द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर और यातायात जागरूकता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस गति से सड़क दुघर्टनाओं में बढ़ोतरी हुई है वह बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि तीव्र रफ्तार और नशे की लत ने लाखों परिवारों को ऐसा घाव दिया है जो कभी भर नहीं सकता। हमें देश के जागरूक नागरिक के तौर पर इनके प्रति समाज में जनजागरूकता अभियान चलाना चाहिए। इसके साथ ही समाजसेवी संगठनों और नागरिकों में तालमेल बिठाकर यातायात नियमों को पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि आज हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति भी सचेत होने की जरूरत है। यदि हम इनके प्रति संवेदनशील नहीं र्हुए तो अपनी आने वाली पीढ़ियों को शायद एक अच्छी दुनिया न दे पाए। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित अपर परिवहन आयुक्त श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा कि देश में बढ़ रही वाहनों की संख्या के साथ साथ दुघर्टनाएं भी बढ़ती जा रही है। हमारी समृद्धि ही हमारे लिए जानलेवा बन रही है। इसलिए हमको न केवल स्वंय के प्रति बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और अपने बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कम उम्र के बच्चे अपने अभिभावकों से मोटर बाईक की मांग करते है और वे उन्हें यह जानते हुए भी अभी इनकी उम्र इसे चलाने की नहीं है फिर भी दिला देते है। जिससे बच्चे स्पीड के चलते दुघर्टना का शिकार हो जाते हैं।

Leave A Comment