Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



हजारों प्रवासी मजदूरों को राहत देगी सरकार, श्रम विभाग ने 4 जिलों में बांटे ढाई करोड़ रूपये

देहरादून। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरे देश में जारी लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। जिनको राहत देने के लिए सरकार अपने स्तर से लगी हुई है। श्रम विभाग ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के पंजीकृत मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान राहत देते हुए करीब ढाई करोड़ रुपये बांटे हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों के फंसे प्रवासी मजदरों को अभी तक कोई राहत राशि नहीं मिल पाई है। ऐसे में प्रवासी मजदूरों को राहत देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने श्रम विभाग से उनका डाटा एकत्रित करने के आदेश दिए हैं।  बता दें कि लाकडॉउन के चलते सड़क, भवन, सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए पहाड़ों की ओर रुख करने वाले बाहरी राज्यों के हजारों मजदूर यहां फंसे हुए हैं। हालांकि, प्रशासन ने प्रत्येक जिले में विभिन्न जगहों पर शेल्टर होम बनाकर उनके भोजन और रहने का प्रबंध किया है। पर्वतीय क्षेत्र में काम करने वाले मैदानी राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के अलावा नेपाल के प्रवासी मजदूरों की संख्या सर्वाधिक है। सहायक श्रम आयुक्त उमेश चंद्र रॉय ने बताया कि प्रवासी मजदूरों का विवरण तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार की नई योजना से आच्छादित करने के लिए प्रवासी मजदूरों की डीटेल मांगी जा रही है। वहीं अल्मोड़ा में लगभग एक हजार मजूदर चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुमाऊं के चारों जिलों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में करीब चार हजार मजदूरों के खाता संख्या के साथ एक डाटा बेस तैयार कर भारत सरकार को भेज दिया गया है। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर सभी मजदूरों का पूरा डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जिससे मौका मिलते ही ऐसे प्रवासी मजदूरों को उनके स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था और जरूरी इंतजाम करने के लिए ठोस योजना बनाई जा सके।

Leave A Comment