Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



हद है : उत्तराखंड में 20 स्थानों पर सरसों के तेल में पाई गई मिलावट

देहरादून । स्पेक्स देहरादून ने जून से सितंबर तक सरसों के तेल में मिलावट के परीक्षण के लिए अभियान शुरू किया, जिसमें स्पेक्स से जुडे़ स्वयं सेवकों ने उत्तराखंड के 20 स्थानों जैसे देहरादून, विकास नगर, डोईवाला, मसूरी, टिहरी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, गोपेश्वर, हरिद्वार, जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, राम नगर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ से 469 नमूने एकत्र किए जिनमें से 415 नमूने मिलावटी पाए गए। जहाँ मसूरी, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, गोपेश्वर और अल्मोड़ा में सरसों के तेल के नमूनों में शत-प्रतिशत मिलावट पाई गई, वहीं जसपुर में न्यूनतम मिलावट 40 प्रतिशत, काशीपुर में 50 प्रतिशत पाई गई।
इसका खुलासा उत्तरांचल प्रेसक्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान स्पेक्स संस्था के सचिव डा. बृजमोहन शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी में 95 प्रतिशत, देहरादून 94 प्रतिशत, पिथौरागढ़ 91 प्रतिशत, टिहरी 90 प्रतिशत, हल्द्वानी 90 प्रतिशत, विकासनगर 80 प्रतिशत, डोईवाला 80 प्रतिशत, नैनीताल 71 प्रतिशत, श्रीनगर 80 प्रतिशत, ऋषिकेश 75 प्रतिशत, रामनगर 67 प्रतिशत, हरिद्वार 65 प्रतिशत, रुद्रपुर में 60 प्रतिशत मिलावट पाई गई। उपरोक्त नमूनों में पीले रंग यानी मेटानिल पीला, सफेद तेल, कैटर ऑयल, सोयाबीन और मूंगफली जिसमें सस्ते कपास के बीज का तेल होता है, और हेक्सेन की मिलावट का अधिक प्रतिशत पाया गया। सरसों के तेल में सस्ते आर्जीमोन तेल की मिलावट पाई जाती है जिससे जल शोथ रोग होते हैं, इसके लक्षणों में पूरे शरीर में सूजन, विशेष रूप से पैरों में और पाचनतंत्र संबंधी समस्याएं जैसे उल्टी, दस्त और भूख न लगना शामिल हैं, ऐसे में थोड़ी सी भी मिलावट जलन पैदा कर सकती है, जो कि उस समय तो कोई बड़ी बात नहीं लगती, परन्तु लंबे समय मंे इसके गंभीर प्रभाव हो सकते हैं। सरसों के तेल में लगभग 60 प्रतिशत मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (42 प्रतिशत इरूसिक एसिड और 12 प्रतिशत ओलिक एसिड) होता है; इसमें लगभग 21 प्रतिशत पॉलीअनसेचुरेटेड वसा (6 प्रतिशत ओमेगा-3 अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और 15 प्रतिशत ओमेगा-6 लिनोलिक एसिड होता है और इसमें लगभग 12 प्रतिशत सैचुरेटेड फैट होता है। ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड का यह सर्वाधिक अनुपात और सैचुरेटेड फैट की कम मात्रा  सरसों के तेल को अधिक फायदेमंद बनाती है। यह सैचुरेटेड फैटी एसिड (एसएफए) में कम, मुफा और पूफा में उच्च, विशेष रूप से अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के कारण कार्डियो सुरक्षात्मक में प्रभाव डालता है और इसका एलएरू एएलए अनुपात (6ः5) अच्छा होता है। मायोकार्डियल इन्फर्क्ट रोगियों हेतु सरसों तेल के उपयोग करने से, हृदय गति रुकने और एनजाइना में कमी आती है । इस प्रकार, सरसों के तेल को हृदय संबंधी विकारों के रोगियों के लिए एक स्वस्थ विकल्प माना जाता है। 6 (लिनोलेनिक एसिड) और 3 (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) आवश्यक फैटी एसिड हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित हुए हैं।

Leave A Comment