Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



हमारी पहली प्राथमिकता पलायन को रोकना : हरीश रावत

cm-4

नई दिल्ली स्थित ताज पेलैस में चल रहे दैनिक जागरण कानक्लेव में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रतिभाग किया। पैनल द्वारा पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना जिस मकसद से की गयी थी, उसी के अनुरूप पिछले 15 वर्षों में उत्तराखण्ड राज्य ने राज्य निर्माण से लेकर अभी तक काफी प्रगति व उन्नति की है। हम उत्तराखण्ड के विकास के लिये सकारात्मक एवं योजनाबद्व तरीके से काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यों की विकास दर के आकलन मापने के मोटे-मोटे पैरामीटर जैसे प्रति व्यक्ति आय, इंफ्रसस्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तौर पर उत्तराखण्ड ने अन्य राज्यों से बेहतर विकास किया है, उत्तराखण्ड राज्य इस समय सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में से एक है। राज्य निर्माण के बाद उत्तराखण्ड के प्रति व्यक्ति की औसत आय में तेजी से वृद्धि हुयी है। लेकिन मेरा मानना है कि अभी-भी उत्तराखण्ड के दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगो की समस्याओं को बेहतर तरीके से समाधान करने के लिये बहुत कुछ काम करने की जरूरत है। हम उत्तराखण्ड राज्य को एक संतुलित समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिये प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य स्किल डेवलपमेंट, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्रोें में अन्य छोटे राज्यों से बेहतर है। उत्तराखण्ड में 6 मेडिकल काॅलेज, 8 नर्सिंग काॅलेज एवं 19 नये पाॅलिटैक्निक खोले गये है। अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के पूर्ण भू-भाग का 70 प्रतिशत वन-क्षेत्र है। जिसके कारण राज्य के पास आमदनी के संसाधन बहुत कम है। जिससे रोजगार के अवसर बहुत कम होने से पहाडी क्षेत्र में पलायन की गति तेजी से बड़ी है। मुख्यमंत्री ने प्रश्न उठाया कि यदि पलायन से पहाडी क्षेत्र खाली हो जायेगे तो राज्य से लगी हिमालयी सीमा की रक्षा कौन करेगा। हालांकि हमारी सरकार पलायन रोकथाम के लिये एवं आजिविका विकास के लिये साधनों को विकसित कर रही है। इस के लिये केन्द्र से राज्य को ग्रीन बोनस मिलना चाहिये, क्योंकि हिमालयी क्षेत्र की सामाजिक आर्थिक सुरक्षा का राष्ट्र का दायित्व होना चाहिये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ0 रमन सिंह, झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, दिल्ली के मुंख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड अपर स्थानिक आयुक्त एस.डी.शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment