Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



हमारे समाज में नारी का विशेष स्थान : सीएम त्रिवेन्द्र

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों व बेटियों को शुभकामनायें दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा है कि प्राचीन काल से ही हमारे समाज में नारी का विशेष स्थान रहा है। हमारे पौराणिक ग्रंथों में नारी को पूज्यनीय एवं देवीतुल्य माना गया है। हमारी धारणा रही है कि देव शक्तियाँ वहीं पर निवास करती हैं जहाँ पर समस्त नारी जाति को प्रतिष्ठा व सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। आज का युग परिवर्तन का युग है। आज नारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उसने समाज व राष्ट्र को यह सिद्ध कर दिखाया है कि शक्ति अथवा क्षमता की दृष्टि से वह किसी से भी कम नहीं है। वह दिन दूर नहीं जब नर-नारी, सभी के सम्मिलित प्रयास फलीभूत होंगे और हमारा देश विश्व के अन्य अग्रणी देशों में से एक होगा। तीलू रौतेली, रामी बौराणी, टिंचरी माई और गौरा देवी जैसी कई महान नारियों ने इस देवभूमि का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी परिवार, समाज अथवा राष्ट्र तब तक सच्चे अर्थों में प्रगति की ओर अग्रसर नहीं हो सकता जब तक वह नारी के प्रति सम्मान का भाव नहीं रखता। इसी भाव से मैं और मेरी सरकार अपनी देवभूमि की समस्त मातृ शक्ति के विकास के लिए पूर्ण ईमानदारी और पारदर्शिता से निरन्तर प्रयासरत है। उनके बेहतर भविष्य के लिए हम सुरक्षा, शिक्षा, समृद्धि और सशक्तिकरण जैसे कई क्षेत्रो में बहुत सारे सार्थक कदम उठा रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किशोरियों के व्यक्तित्व के विकास हेतु प्रशिक्षण तथा पोषाहार उपलब्घ कराने के लिए भारत सरकार द्वारा किशोरी बालिका योजना चलाई है। गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मातृ योजना के अन्तर्गत 63098 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए स्मार्ट फोन खरीदे जा रहे है, तथा राज्य में 19940 आंगनवाड़ी केन्द्रों के अलावा 350 अतिरिक्त नए आंगनवाड़ी केन्द्र खोले जा रहे है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत 307 बेटियों को टैबलेट दिए गए है। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए नंदाकृगौरा योजना चलाई जा रही है, इसके साथ-साथ नवजात बच्चियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उनको वैष्णवी हेल्थ किट मुहैया करवाई जा रही है। कामकाजी महिलाओं के लिए हरिद्वार में महिला छात्रावास तैयार हो गया है और देहरादून में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भारतीय सेना एवं अर्ध सैनिक बलों के शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए राज्याधीन सेंवाओं में अनुकंपा के आधार पर सेवायोजन का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए देवभोग प्रसाद योजना शुरू की गई थी जिसमें बद्रीनाथ के महिला समूहों ने सिर्फ एक वर्ष में डेढ करोड़ रूपये का प्रसाद बेचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से महिलाओं को एल०ई०डी० उपकरण बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। हम अपने प्रदेश की महिला समुहों को 5 लाख रूपये तक का कर्ज बिना ब्याज के मुहैया करवा रहे है ताकि वो अपना खुद का व्यापार शुरू कर सके। देहरादून और हल्द्वानी में हमने 2 महिला बैंक स्थापित किये जिनमें सभी कर्मचारी सिर्फ महिलाएं ही है। एकल महिलाओं के लिए हमने सखी ई-रिक्शा योजना भी चलाई है ताकि वो अपने परिवार का जीवन यापन ठीक से कर सके। इसके अलावा भी हमारी सरकार बालिकाओं व महिलाओं के पोषण एवं बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रयासरत है।

Leave A Comment