Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



हरिद्वार में खनन बंद न किया तो होगा बड़ा आंदोलन

uk

देहरादून।राजधानी में अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार गंगा नदी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक मंच पर आकर प्रदेश सरकार से तत्काल प्रभाव से खनन बंद किये जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस दिशा में शीघ्र ही कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन किया जायेगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेशनल बेसिन गंगा अथारिटी के पूर्व सदस्य रवि चोपड़ा ने कहा कि गंगा में खनन अवैध रूप से हो रहा है और इसे रोकने के लिए मौखिक रूप से आदेश दिये जा रहे हैं। इसका नोटिफिकेशन नहीं किया जा रहा है। एनजीटी के मानकों पर सरकार की ओर से किसी भी प्रकार के कार्य नहीं किये जा रहे हैं। अवैध खनन को बंद किये जाने की मांग को लेकर स्वामी शिवानंद ने जान की बाजी लगाई है। पिछले चार दिनों से उन्होंने जल का परित्याग किया हुआ है लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य समर भंडारी ने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से हरिद्वार में खनन को बंद करना चाहिए। सरकार को इस मामले पर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए। स्वामी शिवानंद की आवाज को सुना जाना चाहिए और शीघ्र ही कार्यवाही की जानी चाहिए। हेमंत ध्यानी ने कहा कि मातृ सदन संस्था गंगा में हो रहे अवैध खनन के लिए आवाज बुलंद किये हुए है और गंगा संरक्षण के लिए आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बीते दिनों मुख्यमंत्री हरीश रावत से एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और ज्ञापन सौंपा तो उन्होंने कहा कि भोगपुर से रायवाला तक अवैध खनन पूर्ण रूप से बंद होगा, लेकिन इसके लिए अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जून 2010 से यह मांग की जा रही है लेकिन कार्यवाही शून्य है। छह साल से कुंभ क्षेत्र का विस्तार भी नहीं किया गया है। गढ़वाल मंडल के कन्सल्टेंट वैज्ञानिक संस्था जीआरसी इंडिया ने भी इस क्षेत्र में अवैध खनन बंद किये जाने का अनुरोध किया। प्रेस वार्ता में उत्तराखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संयोजक संजय भट्ट , सुरेश नेगी भी उपस्थित थे |

Leave A Comment