Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



हरीश रावत ने राजनाथ सिंह से की भेंट

CM-HOME

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री रावत ने केन्द्रीय गृह मंत्री से भेंट के दौरान राज्यहित से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि पुलिस संचार विभाग, उत्तराखण्ड को देय स्पैक्ट्रम चार्जेज की देयता को समाप्त किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय से उत्तराखण्ड पुलिस संचार विभाग को आवंटित आवर्तियों पर राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार को देय स्पैक्ट्रम चार्जेज (विलम्ब शुल्क सहित) 13 करोड़ रुपये की देयता से राज्य सरकार को मुक्त किये जाने के लिए केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री से अनुरोध भी किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के स्तर से अभी तक कोई प्रतिउत्तर नही मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्पैक्ट्रम पुलिस वायरलेस में प्रयोग किया जाता है, जिसका नागरिक सुरक्षा, आपदा राहत, यात्रा सीजन और तीर्थ स्थलों व मेलों में इसका प्रयोग होता है इसलिए इसका कोई वाणिज्यिक प्रयोग नहीं है। अतः यह विलम्ब शुल्क केंद्र को उत्तराखण्ड सरकार से नहीं लेना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने उत्तराखण्ड में बाॅर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के लिए केंद्र से दी जाने वाली सहायता धनराशि को भी बढ़ाये जाने की मांग की। इससे सीमांत इलाकों से पलायन को रोका जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने नेपाल में आये भूकंप के बाद सीमा से लगे उत्तराखण्ड राज्य में माओवाद बढ़ने की आशंका से भी केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया व हरिद्वार अद्र्वकुम्भ-2016 के लिए उपयुक्त अनुदान राशि दिये जाने की मांग की। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि वर्ष 2014-15 हेतु 13वेें वित्त आयोग के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य को भारत सरकार से 6.14 करोड़ रूपये की अवशेष धनराशी की प्रतिपूर्ति की जानी है, जो अभी तक नही हुई है। इसके साथ ही इण्डिया रिजर्व वाहिनी प्रथम एवं द्वितीय की स्थापना पर हुए व्यय की 1.44 करोड़ रूपये की अवशेष धनराशि भी राज्य सरकार को दी जानी चाहिए। राज्य सरकार द्वारा इस पर हुए व्यय का उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को उपलब्ध भी करा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने चर्चा के दौरान कहा कि राज्य पुलिस बल आधुनिकीकरण योजना के लिए वर्ष 2015-16 में 5.20 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसे शीघ्र ही केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा।

Leave A Comment