Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



हर्रावाला में बनाया जायेगा 300 बेड का अस्पताल, जानिए खबर

सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं की विभागवार की समीक्षा

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में डोईवाला क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के साथ ही संचालित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारी देहरादून एस0मुरूगेशन को निर्देश दिये कि डोईवाला क्षेत्र के अन्तर्गत सम्बन्धित विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर इसके लिये यदि अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता हो तो उसका विवरण उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों के प्रति सन्तोष व्यक्त करते हुए कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने पर ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की सड़कों के विकास के लिए 23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए सड़कों के निर्माण व पुनर्निमाण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ती आबादी के दवाब को कम करने के लिये सड़कों के चैडीकरण करने पर ध्यान देते हुए सड़के जल्दी खराब न हो इस पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने थानो-भोगपुर के मध्य पुल निर्माण का प्रस्ताव बनाने के साथ ही रायपुर नथवावाला डोईवाला व मियावाला, गूलरघाटी के लिये अतिरिक्त मार्गों पर भी ध्यान देने को कहा। डोईवाला क्षेत्र में लोक निर्माण द्वारा 94 कार्य स्वीकृत है। जिसमें से 68 पूर्ण हो चुके है तथा शेष पर कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मियावाला तिराहे पर अण्डरपास बनाये जाने, जोगीवाला चैराहे का चैडीकरण तथा डोईवाला बाजार में लगने वाले जाम की समस्या का समाधान करने को कहा। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग को सूर्यधार झील के शीघ्र निर्माण के निर्देश देते हुए क्षेत्र में इस प्रकार की अन्य झीलो की सम्भावनायें तलाशने को कहा। उन्होंने नहरों के सौन्दर्यीकरण के साथ इनके किनारों पर सड़क निर्माण के साथ ही पैदल पथ भी निर्मित करने को कहा। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने रानीपुर में बिजलीघर के निर्माण में तेजी लाने तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा इसमें 2.50 लाख की सालाना आय वाले परिवार लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान हर्रावाला में बनने वाले 300 बेड के अस्पताल का फरवरी के प्रथम सप्ताह में शिलान्यास कराने के निर्देश दिये। थानों अस्पताल में एम्स द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी उन्होंने समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि डोईवाला अस्पताल को पीपीपी मोड में दिये जाने के बाद की व्यवस्था की भी समीक्षा की जाय। मुख्यमंत्री ने जल निगम तथा जल संस्थान को भी आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा ताकि लोगों को गर्मी के दौरान पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेलों के निर्माण में भूजल की क्षमता का भी आकलन किया जाय। उन्होंने स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश देते हुए इसे नीड बेस कार्यक्रम बनाने को कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पशुपालन, खाद्यान आपूर्ति, सामाजिक पेशंन, उरेडा के माध्यम से सोलर लाइट लगाये जाने, बाढ़ नियंत्रण आदि से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार, जिलाधिकारी देहरादून एस0मुरूगेशन, वरीष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत सहित सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment