Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को गंगा में प्रदूषण पर नोटिस भेजा

Nainital-High-Court

हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को गंगा में प्रदूषण पर नोटिस भेजा। हाईकोर्ट ने गंगा में प्रदूषण के मामले में गंभीरता से लिया है। न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले को जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने के निर्देश रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त को दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि याचिका को उचित आदेश पारित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ के समक्ष पेश किया जाए। वहीं प्रदेश और केंद्र सरकार सहित अन्य एजेंसियों को जवाब के लिए नोटिस भी जारी किया है। एकलपीठ ने रजिस्ट्रार जनरल को इस मामले में निर्देश देने के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार समेत संबंधित एजेंसियों को जवाब के लिए नोटिस जारी किया है। इधर, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव पेयजल और सिंचाई, देहरादून तथा हरिद्वार के डीएम, एसएसपी और अन्य विभागों के लिए जारी नोटिस मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश त्रिपाठी ने प्राप्त किए हैं। वहीं केंद्र सरकार व इससे जुड़ी संस्थाओं के लिए केंद्र सरकार के अधिवक्ता राकेश थपलियाल ने लिए है। एकलपीठ ने जवाब के लिए  2 मई तक का समय दिया है। मामले के अनुसार एकलपीठ के संज्ञान में आया है कि ऋषिकेश और हरिद्वार शहर की गंदगी और सीवरेज गंगा में जा रही है। गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल ने कई आदेश पारित किए हैं। कई योजनाएं भी चल रही हैं लेकिन गंगा में प्रदूषण पर रोक नहीं लग पाई है। प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग इस मामले में प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं। गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे योजना बनाई है। 17 अप्रैल 2017 को इसका बाकायदा गजट नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके आधार बनी कमेटियां अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रही हैं।

Leave A Comment