Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट विद्यालयों में अध्यापकों की होगी तैनाती

CM MEET

पर्यटन नगरी पौड़ी में प्राकृतिक रुप से सुशोभित क्षेत्र खिर्सू में प्रथम खिर्सू ग्रीष्मोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा घण्डियाल देवता के चरणों में प्रणाम करते हुए किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खिर्सू को प्रकृति ने खूब संवारा है और इसे पर्यटन नगरी बनाने में क्षेत्र के लोगों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खिर्सू, पौड़ी, श्रीनगर एवं लैंसडौन को पर्यटन सर्किट के रुप में तैयार कर पर्यटकों को आकर्षित करने की सरकार की मंशा है और इस सर्किट को योजनाबद्ध तरीके से अपनाकर ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने खिर्सू खेल मैदान में मंच की व्यवस्था के लिये संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक गणेश गोदियाल एवं अपनी ओर से 5-5 लाख रू0 की धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन क्षेत्रीय जनता को दिया। उन्होंने कहा कि आज हमारी सांस्कृतिक विरासत खतरे में है जबकि सीमान्त क्षेत्र में संस्कृति अभी संरक्षित है और बीच के स्थानों अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी में लोगों के पलायन के साथ ही संस्कृति का भी पलायन हो रहा है। उन्होंने सांस्कृतिक पुनरोत्थान किये जाने की आवश्यकता जताई साथ ही उत्तराखण्ड में समृद्ध संस्कृति को पुर्नजाग्रित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राज्य में दो सांस्कृतिक मेलों का आयोजन किया जायेगा जिसकी शुरूआत ऋषिकेश एवं अल्मोड़ा के जागेश्वर नामक स्थान से की जायेगी। उन्होंने चारधाम यात्रा के अलावा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों को चलाने के लिये कलाकारों को पुरस्कृत किये जाने की भी योजना बनाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकास की गति देने में आज शिक्षा, खेती और हुनर की आवश्यकता है। आज आईटीआई स्कूलों की आवश्यकता नहीं है बल्कि तकनीकि ज्ञान की आवश्यकता है। इसके लिये नर्सिंग कालेज खोले जा रहे हैं जिनकी मांग व्यवसायिक दृष्टि से आज बढ़ रही है। खिर्सू में पंथ्यादादा के नाम से आईटीआई संस्थान खोला जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्राईमरी अध्यापकों की पूर्ति कर दी गई है तथा आगामी माह सितम्बर तक हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट विद्यालयों में भी अध्यापकों की तैनाती स्थानीय स्तर पर की जायेगी। उन्होंने शिक्षा के पुनरोत्थान करने के साथ ही पहाड़ में खतरे की कगार पर पहुंची खेती को जिसमें मुख्य रूप से मंडुवा, उड़द, काला भट्ट, चैलाई है, इनका उत्पादन बढ़ाये जाने तथा उस पर बोनस दिये जाने के लिये कृषि विभाग को काश्तकारों के फसल के क्षेत्रफल की नापजोख करने के निर्देश दिये। उन्होंने इसके अलावा राजमा, फांफर, पल्थी, अनारदाना, माल्टा, नींबू, भीमल, खडि़क, गेंठी, तिमला तथा अखरोट के वृक्ष खाली पड़ी जमीन पर लगाने के साथ हीउत्पादन बढ़ाते हुए खेती को न छोड़ने का आह्वान लोगों से किया। उन्होंने कहा कि काश्तकारों की खाली पड़ी जमीन पर जड़ी बूटी के उत्पादन पर काश्तकारों को तीन साल तक इसका मुआवजा दिलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये तथा पहाड़ से पलायन को रोकने के लिये बाजारों व हाटों को विकसित कर रोजगार के अवसर तलाशे जायेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य मे 70 महिला स्वयं सेवी समूह हैं जो 2 करोड़ रू. की पूंजी का आदान-प्रदान कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिये विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिये दो हजार मास्टर क्राफ्ट महिलायें तैयार कर उनके द्वारा अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार की दिशा में बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 8 आईटीआई खोले जा रहें हैं जिनमें से 3 आईटीआई विशुद्व रूप से महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देने के लिये खोले जायेंगंे। उन्होंने बताया कि सरकार निकट भविष्य में 1 हजार महिला पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी तथा प्रत्येक थाने में इस वर्ष से एक-एक महिला एसआई की नियुक्ति भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि विशुद्व रूप से महिलाओं को रोजगार दिये जाने के लिये प्रान्तीय रक्षक दल तथा होमगार्ड में 25 प्रतिशत महिलायें भर्ती होंगी जो आंतरिक सुरक्षा के कार्य में हाथ बंटायेंगीं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में विभिन्न विभागों के 20 हजार पदों पर अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से भर्ती की जायेगी जिसके लिये विभागों को पुनर्गठन प्रस्ताव लाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा सूचना विभाग पौड़ी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास पुस्तिका का भी वितरण किया। खिर्सू महोत्सव के दौरान खिर्सू महोत्सव के संरक्षक एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह रावत, नगर अध्यक्ष कांग्रेस पौड़ी कामेश्वर राणा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस श्रीनगर बीरेन्द्र नेगी, श्रीमती कमला रावत, रोशनी भण्डारी, राजेन्द्र सिंह, बीरेन्द्र लाल, देवेन्द्र प्रसाद समेत प्रशासन की ओर से प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी सोनिका, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, अपर जिलाधिकारी बंशीधर तिवारी, उप जिलाधिकारी बारहस्यूं पौड़ी पीएल शाह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment