Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



हेलमेट पहन अपने परिवार को करे सुरक्षित , जानिए खबर

pahal

देहरादून | सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाय। बार-बार दुर्घटना करने वालों का लाइसेंस निरस्त किया जाय। हेलमेट पहनना और ओवर लोडिंग पर सभी जनपदों में प्रभावी नियंत्रण किया जाय। वाहन चलाते समय बाधा पैदा करने वाले होर्डिंग तत्काल हटाये जाय। चिन्हित ब्लैक स्पाॅट को दूर किया जाय। जिलों में भी सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक की जाय। पुलिस, परिवहन, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य सभी सम्बंधित विभाग आपसी तालमेल से संयुक्त अभियान चलायें। मुख्य सचिव एस.रामास्वामी सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि सड़क सुरक्षा की लगातार माॅनिटरिंग से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंहनगर जनपदों में विशेष निगरानी की जरूरत है। बताया गया कि जल्द सड़क सुरक्षा कोष नियमावली प्रख्यापित कर दी जायेगी। चालक लाइसेंस के लिए 10 स्थानों पर आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही सारथी-4 साफ्टवेयर 8 परिवहन कार्यालयों में लागू किया गया है। 10 अन्य कार्यालयों में जल्द साफ्टवेयर रोल आउट किया जा रहा है। दुर्घटना की स्थिति में तंग गलियों में पीड़ित की मदद के लिए मोटर बाइक एम्बुलेंस की कार्यवाही की जा रही है। किसी भी एम्बुलेंस के परिवहन विभाग की परमिट देने के पहले स्वास्थ्य विभाग से जांच कराई जायेगी। यह भी तय किया गया कि सभी सिनेमाघरों में सड़क सुरक्षा सम्बंधी विज्ञापन चलाये जायेंगे। इसके साथ ही स्कूल के पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा सम्बंधी पाठ को भी शामिल किया जायेगा। बैठक में प्रमुख सचिव गृह आनंद बर्धन, सचिव परिवहन डी.सैंथिल पांडियन, एडीजी(कानून व्यवस्था) अशोक कुमार, अपर निदेशक परिवहन सुनीता सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment