Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट चोटिल

उत्तरकाशी/देहरादून । उत्तरकाशी जिले में आपदा राहत कार्य में लगे एक हेलीकॉप्टर को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट को हल्की चोटें आने के साथ ही हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुआ है। यह हेलीकॉप्टर आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचा रहा था। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उत्तरकाशी जिले के चिंवा गांव में आपदा ने भीषण तबाही मचाई थी, जिसके बाद से ही यहां रास्ते बंद है और रोजमर्रा की चीजों की किल्लत बनी हुई है। हेलीकॉप्टर से क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार को भी एक हेलीकॉप्टर इस कार्य में लगा हुआ था, लेकिन टिकोची के पास बागीचों से सड़क तक सेब पहुंचाने वाली तारों को देखकर उन्होंने एमरजेंसी लैंडिंग की। समतल मैदान नहीं होने के कारण उन्हें नदी के किनारे पत्थरों पर ही लैंडिंग करनी पड़ी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। पायलट सुशांत जीना निवासी जबलपुर और को पायलट अजित सिंह, निवासी हरियाणा को आराकोट पहुंचाया गया, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए इन्हें देहरादून ले जाया गया। जिलाधिकारी डॉ आशीष चैहान ने बताया कि हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग क्यों कराई गई इसकी उनके पास सही रिपोर्ट नहीं आई है। गौरतलब है कि इन तारों की वजह से 21 अगस्घ्त को क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। ये हेलीकॉप्टर आपदा प्रभावित आराकोट न्याय पंचायत क्षेत्र के मोल्डी गांव में राहत सामग्री ड्रॉप कर वापस लौट रहा था और अचानक क्रैश हो गया। बागीचों से सेब की पेटियां मुख्य मार्ग तक सामान पहुंचाने के लिए लगाई गई ट्रॉली की तारों में हेलीकॉप्टर के उलझने से यह हादसा हुआ। इसमें सवार पायलट, को-पायलट और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Leave A Comment