Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



होम स्टे योजना की जानकारी देने दूरस्थ गांव पहुंचे डीएम

रुद्रप्रयाग । पहाड के आर्थिक सुदृढ़ीकरण, स्वरोजगार के लिए पर्यटन विभाग की ओर से संचालित होम स्टे योजना की बैठक विकासखण्ड ऊखीमठ के तुंगनाथ मंदिर प्रांगण मक्कूमठ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मक्कू, जगपुडा व पाव में इस दिशा में कार्य कर आदर्श पर्यटक गांव के रूप में विकसित किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने पहाड़ी संस्कृति, विरासत, सभ्यता, शैली की जानकारी देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए होम स्टे को पहाड़ी काष्ठ व पठालों से निर्मित करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही पुराने घरों का भी जीर्णोद्धार पहाड़ी शैली में कर पर्यटकों को ठहरने, खाने व शौचालय की सुविधा देने की बात कही। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इस दिशा में कार्य करने को कहा। कहा कि खेतों में पहाड़ी शैली में काॅटेज बनाये जा सकते हैं। हमें पर्यटकों को होम स्टे के माध्यम से घर जैसा वातावरण उपलब्ध कराना होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मक्कू, पाब, जगपुड़ा के ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय की मांग, राजकीय इन्टर कालेज मक्कू व इण्टरमीडिएट का नया भवन, राजकीय इन्टर काॅलेज को सड़क मार्ग से जोड़ने, कांलिका मंदिर से तीन किमी सड़क निर्माण, ताला बरंगाली मोटरमार्ग को पाव गांव होते हुए मक्कू से मिलाने और ऊखीमठ-डुंगर-सेमला सड़क का भीरी-परकण्डी मक्कू सड़क के पल्द्वाड़ी में मिलाने, पशु चिकित्सालय की मांग, जल संस्थान की जगपुडा कैला रूडा पेयजल योजना का पुनर्गठन सहित अन्य क्षेत्र की समस्या शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मीना पुण्डीर, निवर्तमान प्रधान सरस्वती देवी, उप जिलाधिकारी परमानन्द राम, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, तुंगनाथ मंदिर मठापति राम प्रसाद मैठाणी, विजयपाल सिंह नेगी, अजय आनन्द नेगी, विशन सिंह, धीरू लाल, प्रदीप लाल, दर्शनी देवी, सावित्री देवी, दर्शनी देवी, बीना देवी सहित बड़ी सख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave A Comment