Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



1000 महिला कांस्टेबलो की भर्ती की जायेगी

cm_rawat

मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज खटीमा विकास खंड में 50 करोड़ 70 लाख 58 हजार धनराशि की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा रा.उ.मा.विद्यालय सिसैया खटीमा में मुख्य भवन, रा.उ.मा.वि. बिरिया मझोला में मुख्य भवन, रा.उ.मा.वि. मझोला में मुख्य भवन, रा.उ.मा.वि. सरपुड़ा मुख्य भवन के निर्माण कार्यों का व सिंचाई विभाग के अंतर्गत एस.पी.ए. के अंतर्गत ग्राम सिसैया मेलाघाट को जगबूढ़ा नदी एवं ग्राम बंडिया को प्रवीन नदी की बाढ़ से बचाने हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना, ग्राम अंजनिया, खैरान व मटिहा को कैलाश नदी एवं ग्राम विद्धैया को देवहा नदी के बाढ़ से बचाने हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लोकार्पण किया। रावत द्वारा लो.नि.वि. के अंतर्गत सैजना पुल से उमरूकला, बिचई बहादुर बोरा के घर तक मार्ग का नवनिर्माण, बिगराबाग से उमरूकला बिचई मार्ग का नवनिर्माण, राज्य योजना के अंतर्गत ग्रामसभा टिगरी भुड़ाई से सागर कालोनी मार्ग का निर्माण, मुख्य मार्ग हनुमान गढ़ी से प्रा.पा. पचैरिया तक मार्ग का पुनर्निर्माण विकास खण्ड खटीमा के अंतर्गत पाॅली हाउसों के स्थापना, ग्राम अमाऊ में नये नलकूप का छिद्रण कार्य एवं राजीवनगर में पाइप लाइन विस्तार कार्य, ग्राम पकडि़या में ओवरहेड टैंक का निमार्ण एवं लाइन विस्तार कार्य विकास खंड खटीमा में सैनिक विश्राम गृह का निर्माण विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में नाबार्ड के अंतर्गत नानकमत्ता नहर एवं गूलों का आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार याजना व खटीमा नहर नं.2, नहर नं.7, नहर नं.9 एवं लोहियानगर प्रणाली के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार की योजना का शिलान्यास किया गया। रावत द्वारा 21 करोड़ 21 लाख 91 हजार की योजनाओं का लोकार्पण व 29 करोड़ 48 लाख 67 हजार की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए रावत ने कहा शासन जनता के निकट दिखाई दे इसके लिए सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि आपसी तालमेल से कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों को पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा इस कार्य में कोई भी कोताही बर्दाष्त नहीं की जायेगी। प्रत्येक पेंशन पाने वाले के खाते में हर 3 माह के अंतराल में समय से पेंशन उपलब्ध हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा हमारा प्रदेश देश का प्रथम प्रदेश है जिसने किसानों हेतु पेंशन मुहैया कराई है। उन्होंने कहा मौसम की मार को देखते हुए किसानों की ऋण वसूली में 6 माह रोक लगा दी गई है साथ ही 6 माह का लगान व 6 माह तक बिजली का सरचार्ज किसानों को माफ किया जाता है। उन्होंने कहा किसानों को कीटनाशक मुफ्त उपलब्ध कराया जायेगा वहीं हल्दी व अदरक के बीजों में 75 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्वतीय खेती को पुनर्जीवित करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही 1000 महिला कांस्टेबिलों के भर्ती की जायेगी साथ ही महिलाओं को पी.आर.डी. व होमगार्ड में वरीयता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सभी अध्यापकों व अभिभावकों को प्रयास करना होगा ताकि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का नाम आगे बढ़ सके। रावत ने कहा आशा, भोजनमाता व आंगनबाढ़ी कार्यकर्तियों हेतु विशेश बीमा योजना प्रारंभ की जायेगी। इसके लिए 10 करोड़ रूपये का रिवाल्विंग फण्ड रखा गया है। उन्होंने कहा आशा भोजनमाता व आंगनबाढ़ी कार्यकर्ती यदि किसी दूसरे विभाग में परीक्षा देकर आवेदन करना चाहती हों तो उनके लिए 15 प्रतिशत अधिमान दिया जायेगा। श्री रावत ने कहा सितम्बर माह तक सभी हाईस्कूल व इंटर कालेजों में सभी टीचरों की भर्ती कर दी जायेगी। महिलायें दुग्ध उत्पादन हेतु आगे आयें उन्हें पुरूष समितियों की अपेक्षा 1 प्रतिशत अधिक बोनस दिये जायेगा।जनता दर्शन कार्यक्रम में श्री रावत द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु 4 कन्याओं को 50-50 हजार की 30 कन्याओं को गौरा देवी कन्याधन योजनांतर्गत 50-50 हजार की एनएससी व पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत दो पात्रों को 20-20 हजार रूपये धनराशि, दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लि. खटीमा के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन योजनांतर्गत 5 लोगों को 41356 रूपये की धनराशि, अतिवृष्टि से फसल क्षति पर 12 कृषकों को 26900 रूपये की धनराशि उपलब्ध कराये गयी, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व हर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के शिविर लगाने चाहिए जिससे जनअपेक्षाओं के अनुरूप कार्य हो सकें। उन्होनंे कहा सरकार द्वारा विकास की धारा को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये। जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय संसदीय सचिव हेमेश खर्कवाल, विधायक पुष्कर सिंह धामी, पे्रम सिंह राणा, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पाण्डेय, डी.आई.जी. पुष्कर सिंह सैलाल, वरिष्ठ पुलिस अक्षीक्षक नीलेश आनंद भरणे सहित अनेक जनप्रतिनिधि व जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment