Breaking News:

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026



108 सेवा की टीम ने सेंटाक्लाॅज बनकर बांटी मुस्कान

108

देहरादून। जीवीके ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा की टीम ने क्रिसमस एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में दून अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके अन्तर्गत जीवीके ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा की टीम के सदस्यों ने सेंटा क्लाॅज बनकर दून अस्पताल एवं दून महिला अस्पताल के शिशु वार्ड, महिला वार्ड एवं अन्य वार्डो में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की और फल, चाॅकलेट्स, टाफियां आदि वितरित किये। क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकानाएं देते हुये मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए बनाये गये कार्ड्स भी वितरित किये। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दून अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. डी.एस. रावत कार्यवाहक सीएमएस दून अस्पताल तथा जीवीके ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा के स्टेट हैड मनीष टिंकू के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जीवीके ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा के स्टेट हैड मनीश टिंकू ने कहा कि 108 आपातकालीन सेवा का उद्देश्य सदैव पीडि़त व्यक्तियों को आपातकालीन स्थिति के दौरान शीघ्रातिशीघ्र सहायता उपलब्ध कराना है, जो कि हमारे द्वारा निःस्वार्थ रूप से किया जा रहा है। क्रिसमस के अवसर पर अस्पतालों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करके हमारे द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनो के चेहरों पर मुस्कराहट लाने एवं उनकी पीड़ा को कम किये जाने का एक प्रयास किया गया है। उन्होंने दून अस्पताल के सी.एम.एस. डा. आर. एस. असवाल व अन्य सदस्यों को क्रिसमस एवं नववर्ष की बधाई देते हुये उनका हार्दिक आभार प्रकट किया। मनीष टिंकू ने यह भी बताया कि इस प्रकार के आयोजन 108 आपातकालीन सेवा द्वारा देहरादून के अतिरिक्त राज्य के अन्य स्थानों पर भी किये जा रहे हैं। अस्पताल में उपस्थित समस्त डाक्टर्स, स्टाफ नर्स एवं अस्पताल में आये मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा 108 आपातकालीन सेवा के इस प्रयास की सराहना की गई। इस अवसर पर दून अस्पताल के शिशु रोग विषेशज्ञ डा. डी.एस. रावत कार्यवाहक सीएमएस ने कहा कि 108 आपातकालीन सेवा की टीम द्वारा किया गया यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। कार्यक्रम में 108 सेवा की ओर से स्टेट हैड मनीष टिंकू के साथ नीलकंठ जुगरान, नवल किशोर; सेंटा क्लाॅज, महेश सिह, सेंटा क्लाॅज,,कैरन लोबो, पूनम, मोहन राणा, रोशन मुरारी, राकेश, योगेश, आदित्य, पीयूश, महेश एवं अन्य स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Comments
One Response to “108 सेवा की टीम ने सेंटाक्लाॅज बनकर बांटी मुस्कान”
  1. What’s up, after reading this awesome post i am as well
    glad to share my familiarity here with mates.

Leave A Comment