Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



14 अप्रैल से 5 मई ग्राम स्वराज अभियान होगा संचालित, जानिए ख़बर

देहरादून  | सचिव सूचना डाॅ.पकंज कुमार पाण्डेय ने  बताया कि प्रदेश में 14 अप्रैल, 2018 से 05 मई, 2018 तक ग्राम स्वराज अभियान संचालित किया जायेगा। इस अभियान की शुरूआत 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में होगी। अभियान के दौरान 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, 02 मई को किसान कल्याण दिवस तथा 05 मई को आजीविका दिवस के रूप में मनाया जायेगा। ग्राम स्वराज अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, गरीब ग्रामीण परिवारों तक पहुंच बनाना, चलाये जा रहे कार्यक्रमों पर फीडबैक प्राप्त करना, किसानों की आय दोगुनी करना, आजीविका के अवसर पैदा करना एवं स्वच्छता और पंचायती राज को मजबूती प्रदान कर इनमें लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि इसमें  समाज के सभी वर्गो  की भागीदारी सुनिश्चित हो, ताकि अभियान सार्थक, प्रेरक और जानकारी पूर्ण हो। इसमें आमजन के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। अभियान के दौरान भारत सरकार द्वारा राज्य में चिन्हित 116 ग्रामों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता की 7 योजनाओं उज्जवला योजना, उजाला योजना, सौभाग्या योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, जीवन सुरक्षा योजना एवं मिशन इन्द्रधनुष योजना से आच्छादित किया जाना है। सचिव सूचना डा0 पकंज कुमार पाण्डेय ने बताया कि इन दिवसों के आयोजन में जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। इस अभियान के लिये राज्य, जनपद व ब्लाॅक स्तर पर सम्बंधित विभागो द्वारा  नोडल आॅफिसर भी नामित किये गये है। जनपदों में मुख्य विकास अधिकारी तथा ब्लाॅक स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया हैै। विभिन्न दिवसों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम राज्य, जनपद व ब्लाॅक स्तर पर एक साथ आयोजित किये जायेंगे ताकि योजनाओं की जानकारी तथा उनकी पहुंच संबंधित लाभार्थी तक पहुंच सकें। इस अभियान के अन्तर्गत आयोजित होने वाले दिवसों की कार्यसूची सभी विभागों को उपलब्ध करा दी गई है। इसके आधार पर कार्ययोजना बनायी गयी है तथा योजनाओं के क्रियान्वयन व उससे लाभान्वित होने वाले लोगों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। सचिव सूचना तथा कौशल विकास डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि आजीविका दिवस के अवसर पर प्रदेश, जनपद व ब्लाॅक स्तर पर पैनल डिस्कशन, महिला सशक्तिकरण व आजीविका उद्यमिता, कौशल विकास व सामाजिक विकास पर चर्चा आयोजित किये जाने के साथ ही इसके लिये सभी जनपदों में स्किल वेन संचालित की जायेगी। जिसमें सभी संबंधित विभाग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग विभिन्न अभियान दिवसों से संबंधित कार्यक्रमों व संचालित योजनाओं आदि का विवरण सूचना विभाग को उपलब्ध कराएगे ताकि उसका राज्य व जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सकें तथा इसका डाक्यूमेंटेशन किये जाने में मदद मिल सकें।

Leave A Comment