Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



1500 से अधिक उम्मीदवारों ने अल्मोड़ा में आयोजित कौशल भारत रोजगार मेले में हिस्सा लिया

अल्मोड़ा। नौकरी ढूंढने वाले हजारों उम्मीदवारों ने गवर्नमेन्ट इंटरकालेज ग्राउण्ड, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड में आयोजित कौशल भारत रोजगार मेला में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में युवाओं को भावी नियोक्ताओं से मिलने और सीधे बातचीत करने का अवसर मिला। शहर के सबसे बड़े नौकरी मेलो में से एक इस रोजगार मेले को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। तकरीबन 34 कोरपोरेट्स, 1500 से अधिक कुशल उम्मीदवारों ने मेले में हिस्सा लिया।रोजगार मेले में 500 से अधिक उम्मीदवारों को नौकरी दी गई। अजय तमता, राज्य के लिए माननीय टेक्सटाईलमंत्री एवं संसद सदस्य, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड उद्घाटन समारोह में मौजूद थे। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा आयोजित कौशल भारत के रोजगार मेले ने नौकरी ढूंढने वाले युवाओं को भावी नियोक्ताओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्हें उद्यमिता सहित रोजगार के अवसरों के बारे में जानने का मौका मिला।मेले ने संगठनोंको ऐसा मंच प्रदान किया, जहां नियोक्ताओं को भावी कर्मचारियों से मिलने का मौका मिला। मेले ने उम्मीदवारों को रोजगार के साथ उद्यमिता एवं एप्रेन्टिसशिप के अवसर भी प्रदान किए।मेले में हिस्सा लेने वाले अग्रणी सगठनों में अशोक लेलैण्ड, आइकेया, सूर्या बल्ब्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और टाटामोटर्स शामिल थे। चुने गए उम्मीदवारों को सेल्स एक्जक्टिव, वेयरहाउस एक्जक्टिव, रीटेलटेनी एसोसिएट, कस्टमरसर्विस, सेल्स आफिसर, बैंकिंग फाइनेन्शियल सर्विसेज और बैंक सेल्समैनेजर के जाबरोल्स के लिए चुनागया। रोजगार मेले में कुशल उम्मीदवारों को नियोक्ताओं, एचआर प्रबंधकों, भर्ती अधिकारियों, प्रशिक्षण प्रदाताओं से मिलने का अवसर मिला। इस मौके पर अजय तमता, राज्य के लिए माननीय टेक्सटाईल मंत्री एवं संसद सदस्य, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड ने कहा,‘‘हम उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एनएसडीसी द्वारा विभिन्न शहरों आयोजित रोजगार मेलों ने हजारों युवाओं को नियोक्ताओं के साथजोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युवाओं को अपनी पसंद की नौकरी पाने के लिए उचित कौशल पर ध्यान देना चाहिए।सरकार युवाओं को कौशल एवं प्रशिक्षण के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है, ताकि वे अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकें।’’प्रधानमंत्री के कौशल भारत दृष्टिकोण के अनुरूप राष्ट्रीय कौशल विकास निगम कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वावधान में विभिन्न हितधार कों जैसे उद्योग, संस्थानों, प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ साझेदारी में रोजगार मेलों, कौशल मेलों, स्किल साथी आदि का आयोजन कर रही है जिसके माध्यम से युवाओं को नौकरी प्रदाताओं के साथ जोड़ा जा रहा है।

Leave A Comment