Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



18 वर्षों में उत्तराखण्ड ने की बहुत सी मंजिलें तय : सीएम त्रिवेंद्र

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि “उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने पर मैं सबसे पहले उन सभी ज्ञात-अज्ञात महान राज्य आंदोलनकारियों को प्रणाम करता हूं, जिनके बलिदान और साहस के बिना उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार करना संभव नहीं था। मैं इस अवसर पर भारत वर्ष के महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जिन्होंने उत्तराखण्ड की जनता के मर्म को समझा और हमें हमारा प्यारा प्रदेश दिया।“ उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के इन 18 वर्षों में उत्तराखण्ड ने बहुत सी मंजिलें तय की है। परन्तु अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उत्तराखण्ड देवभूमि ही नही वरन वीर भूमि भी है। हमारे वीर जवान सेना में, अर्द्धसैनिक बलों में सम्मिलित होकर देश की रक्षा में अपना सब कुछ समर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में मेरा हमेशा मानना रहा है, कि ईमानदारी और पारदर्शिता से जनसेवा की जाए। सुशासन के बल पर ही विकास के नये आयाम प्राप्त हो सकते हैं। इसके बल पर ही हम उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बना सकते हैं। हमारा राज्य संभावनाओं का प्रदेश है। विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। किसी भी राज्य के सामूहिक विकास की कुंजी, सुशासन और विकास है तभी हम उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य बना सकते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड ने 18 वर्षों की सफल यात्रा पूर्ण कर ली है, इस युवा राज्य के सपनो को साकार करने में हम सबकों अपना योगदान देना होगा। स्वामी विवेकानन्द ने कहा था ‘‘उठो, जागो और तब तक रूको नहीं, जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाये’’। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्यवासियों का आह्वाहन किया कि सभी लोग संकल्प लें, कि हर व्यक्ति उत्तराखण्ड प्रदेश और भारत वर्ष के समग्र विकास और समृद्धि हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। यही शहीद राज्य आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमे मिलकर उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।

Leave A Comment