Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



180 देश हुए उत्तराखंड की जैव विविधता से रूबरू , जानिए खबर

उत्तराखण्ड के पर्यटन के लिये सीएम त्रिवेंद्र ने बताया सुखद

देहरादून | विश्व प्रसिद्ध डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले दुनिया के सबसे चर्चित शो ‘‘मैन वर्सेस वाइल्ड’’ के ग्लोबल प्रीमियर के प्रसारण का इन्तजार सोमवार को समाप्त हो गया। बेयर ग्रिल्स द्वारा प्रस्तुत दुनिया के इस प्रसिद्ध साहसिक शो को भारत के साथ ही दुनिया के 180 देशों में देखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में जिस साहस एवं जीवटता के साथ जुडे, वह वास्तव में उनके विराट व्यक्तित्व का भी परिचायक है। प्रधानमंत्री मोदी पहले भारतीय हैं जिन्हें बेयर ग्रिल्स के इस महत्वपूर्ण साहसिक शो में दुनिया ने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी का इसमें सम्मिलित होना भी विश्व की बड़ी घटना है। उनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को जीवंतता प्रदान की है।

प्रधानमंत्री का प्रकृति के साथ अनोखा सफर : सीएम त्रिवेंद्र

सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी इस विश्व प्रसिद्ध कार्यक्रम को देखा। उन्होंने दुनिया के इस विशिष्ट एडवेंचर शो के लिये प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उत्तराखण्ड के कार्बेट नेशनल पार्क का चुनाव करना राज्य के व्यापक हित में बताया। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया में राज्य के प्रसिद्ध कार्बेट पार्क के साथ ही इस क्षेत्र के नैसर्गिक सौन्दर्य तथा जैव विविधता को भी पहचान मिलेगी तथा देश व दुनिया के लोगों का आवागमन इस क्षेत्र में भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री इस विश्व प्रसिद्ध शो में जीवटता व साहस की मिसाल बने। इससे पूर्व भी जब प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ की ध्यान गुफा में रात्रि विश्राम के साथ ही भगवान बदरीनाथ के दर्शन किये तो इस बार की यात्रा में लाखों यात्री उत्तराखण्ड आये जो कि मिसाल बन गई है।

वन्य जीवों एवं जैव विविधता के संरक्षण का उत्तराखंड से गया सशक्त सन्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस पहल से वन्यजीवों विशेषकर बाघ संरक्षण को भी बड़ी मदद मिलेगी साथ ही इससे प्रकृति एवं जैव विविधता को संरक्षित करने का भी सन्देश देश व दुनिया में जायेगा। उन्होंने इसे उत्तराखण्ड के पर्यटन को भी सुखद बताया है। मैन वर्सेज वाइल्ड एपिसोड तैयार करने वाले बेयर ग्रिल्स ने भी उत्तराखण्ड के नैसर्गिक सौन्दर्य की सराहना करते हुए फिल्मांकन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिखाये गये अदम्य साहस को सराहा है। उनका कहना है कि शूटिंग वाले क्षेत्र में पग-पग पर जंगली जानवरों आदि का खतरा था, पार्क के पथरीले घने जंगलों का तथा नदियों व झीलों का निडरता से सामना करना मोदी की दृढ इच्छा एवं संकल्प शक्ति का भी परिचायक है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मोदी से मिलना तथा उनके साथ यह अनोखा साहसिक एपिसोड तैयार करना उनके जीवन की भी महत्वपूण घटना बन गई है। उनका कहना था कि इस दौरान उन्हें मोदी को नजदीक से जानने का भी अवसर मिला है।

Leave A Comment