Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



2 से 6 जून कृत्रिम अंग कल्याण समिति का साहसिक एवं जनजागरण अभियान

देहरादून । नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति शास्त्रीनगर विगत 23 वर्षों से दिव्यांग जनों के हितार्थ एवं उनके जीवन को उत्कृष्ट एवं सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जिसमें दिव्यांग जनों को शारीरिक पुनर्वास उपलब्ध कराकर सुगमता की ओर अग्रसर करना व दिव्यांग जनों की सक्रिय भागीदारी से दिव्यांग जनों को प्रेरित कर अनेक सहास एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का सफल आयोजन करती आ रही है। समिति का प्रमुख व मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जनों के कल्याणर्थ हितार्थ जन सहभागिता व साहसिक एवं प्रेरणादायक कार्यों से दिव्यांग जनों में आत्मविश्वास बढ़ाकर उनको सामान्य जीवन जीने को प्रेरित करना है। नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति शास्त्री नगर देहरादून दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम अंगों की सहायता से पैदल यात्रा का आयोजन करता आया है, जिसमें एक बार हेमकुंड साहिब की पैदल यात्रा एवं तीन बार कृत्रिम पांव की सहायता से केदारनाथ धाम की दिव्यांगजन प्रेरणा सहासिक मिशन का सफल आयोजन महत्वपूर्ण अग्रणी एवं अद्वितीय उपलब्धि रही है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता समिति के अध्यक्ष ने बताया कि नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति, “दिव्यांगजन प्रेरणा -2019” के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता हेतु एक साहसिक एवं जन जागरण अभियान का आयोजन 2 जून से 6 जून को करने जा रही है। अभियान में 30 सदस्य यात्रा दल समिति के अध्यक्ष प्रोस्थेटिस्ट एवं ओर्थोटिस्ट विजय कुमार नौटियाल, योगाचार्य माधव फोंदनी, सपोर्ट स्टाफ व दिव्यांग जन कृत्रिम पांव की सहायता से गंगोत्री से गोमुख तक की पैदल यात्रा के साथ राज्य में पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता एवं योग व प्राणायाम का संदेश देकर आम जनमानस तक लेकर जाने का प्रयास करेगा। मिशन में राजेंद्र सिंह तंवर, सुरजन सिंह, दिनेश सिंह बुज्वान, लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा, नंदन सिंह, पंकज सिंह, नरेंद्र सिंह, विपिन बहुगुणा, राजीव शर्मा व अशोक पाल दिव्यांग प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। यात्रा दल को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत अपने निवास स्थान से 2 जून प्रातः 8.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हरी झंडी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर निगम देहरादून के महापोर सुनील उनियाल गामा ,रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ, गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र विधायक गोपाल सिंह रावत, आयुष भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर डीके शर्मा, महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं व अनेक समाजसेवी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। यात्रा दल 2 जून को गंगोत्री पहुंचकर गंगोत्री धाम में विश्राम करेगा। 3 जून को सुबह 20 सदस्य दल गंगोत्री से गोमुख तक की पैदल यात्रा शुरू करेगा तथा साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता में गौमुख से कचरा इकट्ठा कर वापस गंगोत्री धाम को 4 जून को लोटेगा। गंगोत्री में शेष सदस्य दल योगाचार्य माधव फोंदनी के निर्देशन में निशुल्क योग एवं प्राणायाम का आयोजन कर शरीर को निरोग बनाने को प्रेरित करेगा। साथ ही अन्य श्रद्धालुओं के साथ टोली बनाकर गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित करेंगे। 5 जून को सुबह गंगा मैया की पूजा अर्चना प्रार्थना एवं आशीर्वाद लेकर दिव्यांग जन 30 सदस्य दल गंगोत्री से उत्तरकाशी पहुंचेगा जहां पर जिलाधिकारी आशीष चैहान व विधायक गोपाल सिंह रावत, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, डीएफओ सुनील के नेतृत्व में आम जनता के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर जन जागरूकता एवं जन चेतना रैली का आयोजन करेंगे। 6 जून को यात्रा दल वापस देहरादून पहुंचेगा।

Comments
One Response to “2 से 6 जून कृत्रिम अंग कल्याण समिति का साहसिक एवं जनजागरण अभियान”
  1. Satyavan Mishra says:

    Verny good initiative

Leave A Comment