Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



2021 कुंभ मेले को लेकर संतों ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात

uk-cm

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में अखाड़ा परिषद के संतों ने मुलाकात कर 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आखाड़ा परिषद के सभी संतों के सुझावों को सरकार गम्भीरता से लेगी। उन्होंने कहा कि भव्य एवं सुन्दर कुंभ कराने के लिए सरकार कृत संकल्प है। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार कुंभ में आयें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जायेगा और इसके साथ ही उनकी सुख सुविधा का पूरा ध्यान भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन को कराने में संत समाज का आशीर्वाद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेले की तैयरियों में संत समाज के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा जाएगा।  शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आगामी कुंभ एक बड़ी चुनौती है। इसे निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई जा रही है। संत समाज के आशीर्वाद से सकुशल कुंभ का आयोजन किया जायेगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी महराज न कहा कि 2021 का कुंभ हरित एवं स्वच्छ कुंभ हो इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कुंभ मेले में होने वाले स्थाई प्रकृति के कार्यों की शुरूआत जल्द ही शुरू हो जाये। ताकि सभी स्थाई कार्य मेला प्रारम्भ होने से पूर्व सम्पन्न हो सके। संतो ने सुझाव दिया कि कुंभ मेले के लिए गंगा की स्वच्छता के साथ ही हरिद्वार की सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए। व्यवस्थित, सुन्दर एवं भव्य कुंभ कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य करना जरूरी है। संत समाज ने आश्वासन दिया कि कुंभ 2021 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शासन एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, सचिव राधिका झा, जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत, एसएसपी हरिद्वार कृष्ण कुमार वी.के., अपर सचिव विनोद कुमार सुमन एवं संतगण उपस्थित थे।

Leave A Comment