Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



21 जून योग स्थल में प्रवेश हेतु पास जरूर बनाए, जानिए ख़बर …

yoga-day

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 जून को देहरादून एफआरआइ स्थित प्रस्तावित योग शिविर के लिए तैयारियां जोरों पर है। विदित हो कि 21 जून को देहरादून के एफआरआई  प्रांगण में प्रातः 5 बजे पीएम मोदी के उपस्थिति में लगभग 50 हजार लोग एक साथ योग करेंगे | इस गौरवमय क्षण मे आयोजीत योग शिविर प्रवेश हेतु पास जरूर बनाए , पास आप ऑफ लाइन एवम ऑन लाइन पास प्राप्त कर सकते है इसके लिए आप सूचना प्रौद्योगिकी विभाग आई टी भवन प्लाट न आईटी- 07 आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड देहरादून से  प्रवेश पास प्राप्त कर सकते है यही ऑन लाइन के लिए https//egatepass-uk.in/ yoga_pass.php  आप आवेदन कर प्रवेश पास प्राप्त कर सकते है | वही  इस आयोजन को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने योग स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए। इधर, योग में शामिल होने वालों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा और पास लेना पड़ेगा। बिना पास के योग स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विश्व योग दिवस पर दून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग शिविर में सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर दी जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। एफआरआइ मैदान में व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लोनिवि को कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेटिंग, पार्किंग, मंच, बैठने की व्यवस्था, छोटे-छोटे तात्कालिक अस्थायी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह को पार्किंग प्लान बनाकर लागू करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को मोबाइल टॉयलेट व वाशरूम की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। सीएमओ डॉ एसके गुप्ता को इवेंट स्थल के एम्बुलेंस व मेडिकल टीमों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को हरिद्वार, ऋषिकेश तथा स्थानीय स्तर पर विभिन्न संस्थानों व क्षेत्रों से कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले लोगों को चार दिन पहले मांग के अनुसार वाहन उपलब्ध कराने तथा तात्कालिक आवश्यकता हेतु कुछ वाहन रिजर्व रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को मुख्य स्थल के आने-जाने वाले रूट, पार्किंग तथा आयोजन स्थल पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाए रखने तथा जल संस्थान को पेयजल की उचित व्यवस्था करने को कहा गया। इधर, डीएम ने कैंप कार्यालय में भी अधिकारियों से योग पंजीकरण, पास जारी करने तथा लाइजन अफसरों की बैठक ली।

Leave A Comment