Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



6 अप्रैल को रिलीज होगी सूबेदार जोगिन्दर सिंह फिल्म

Gippy

देहरादून। 1962 का भारत चीन युद्ध भले ही भारतीयों के लिए एक सुखद याद ना हो पर हमारे वीरों का बलिदान पुरे राष्ट्र को गौरवान्वित कर देता हैं। यह युद्ध उस समय हुआ था जब भारत आजादी और बटवारे के बाद दोबारा अपने पैरो पर खड़ा हो रहा था | पुराने घाव अभी भरे भी नहीं थे की तभी अक्टूबर 1962 के आखिर में चीन ने भारत के विरुद्ध युद्ध का बिगुल फूंक दिया जिसकी भारत ने कभी कल्पना भी नहीं की थी क्योंकि यह दोनों देश दोस्ती का प्रायवाची माने जाते थे। पर यह मित्रता का स्वांग सामने तब आया जब चीन ने लद्दाख के अक्साई चिन से लेकर नेफा तक एक साथ हमला बोल दियाण् इस आकस्मक हमले का हिन्दुस्तानी सेना ने हिम्मत और जज्बे के साथ सामना किया। इसी दौरान बुमला क्षेत्र के तोंग्पें ला इलाके स्थित आईबी रिज पर पहली सिख रेजिमेंट को तैनात किया गयाण् भले ही चीनी भारतीयों से संख्या बल में अधिक थे पर यह बात डेल्टा कम्पनी की ग्यारहवीं पलटन के कमांडर सूबेदार जोगिन्दर सिंह के इरादों को पस्त नहीं कर पाई। जब चीनिओं ने हमला बोला 200-200 टुकड़ी में तब सिख रेजिमेंट ने उनका डट कर सामना तो किया पर धीरे-धीरे उनमे से काफी वीरगति को प्राप्त हो गए थे अथवा उनका असला भी खत्म होने की कगार पर थाण् यही नहीं सूबेदार जोगिन्दर सिंह को खुद जांघ पर गोली लगी थी फिर भी उन्होंने ना तो मैदान छोड़ा और ना ही घुटने टेकेण् यह सिर्फ प्रेरणादायक ही नहीं बल्कि यह भी दर्शाता हैं की वो मातृभूमि को कितना स्नेह करते थे | सलाम है ऐसे सैनिक को  | शहीदों के बलिदानों को भूलना आसान हैं पर इस फिल्म नें उनके शौर्य को वापस जीवित कर दिया हैं। निर्माताओं ने हर पहलू को अक्षुण रखा हैं। जहाँ तक बात रही सूबेदार जोगिन्दर सिंह फिल्म की शूटिंग की जगहों की तो उन्हें महज चुनौतीपूर्ण कहना लाजमी नहीं होगा क्योंकि वहां की परिस्थितियां कल्पना से परे हैं। इस फिल्म की शूटिंग सूरतगढ़ की तपाने देने वाली गर्मी से लेकर द्रास सेक्टर की कपाने देने वाली ठण्ड तक में हुई हैं! सेवन कलर्स मोशन पिक्चर्स जो इस फिल्म के निर्माता हैं उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए जमीन आसमान एक कर दिया हैं और आधुनिक प्रतिष्ठित निर्माता कम्पनिओं में अपना नाम दर्ज कर लिया हैं। आज के दौर में जहाँ हलकी फुल की फिल्में बनके पैसे बनाने का रिवाज हो गया हैं वहीँ इस निर्माता कम्पनी नें बीड़ा उठाया राष्ट्र महत्व की इस फिल्म को बनाने का जो की पूरी देश के लिए गौरवपूर्ण बातहैंण् यह बदलता हुआ पंजाबी सिनेमा हैं, सूत्रों को हवाले से जितना पता चला हैं कि सेवन कलर्स मोशन पिक्चर्स एकमात्र ऐसी निर्माता कम्पनी हैं जो स्क्रिप्ट लिखने से लेकर फिल्म यथिएट्रिकल एवं डिजिटलद्ध रिलीज करने तक का सारा बीड़ा उठाती हैं। परम वीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिन्दर सिंह की जीवनी पर आधारित यह फिल्म विश्वभर में 6 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली हैं!

Leave A Comment