Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



ग्रामीण बस्ती बचाने को भगवान की शरण में, जानिये खबर

JRA HATKE

विकासनगर। कहीं सुनवाई न होने के बाद ग्रामीण अब बस्ती बचाने को भगवान की शरण में पहुंचे हैं। प्रशासन की ओर से शीशमबाड़ा में परिवारों की बस्ती को अवैध घोषित करने के बाद ध्वस्तीकरण की चेतावनी दिए जाने से परेशान स्थानीय बाशिंदों ने अब भगवान की शरण ली है। बस्ती बचाने को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मानवाधिकार आयोग सहित राष्ट्रपति तक से गुहार लगाने के बावजूद काई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर रविवार को बस्ती के मंदिर में ही पूजा-अर्चना कर बस्ती को बचाने की मन्नत मांगी। जबकि सोमवार को हवन के साथ ही भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। स्थानीय बाशिंदों ने बताया कि इस बस्ती को उन्होंने मेहनत से बसाया है। हालांकि जमीन उन्होंने सस्ते दामों पर खरीदी, लेकिन कोई भी बाशिंदा यहां अवैध रूप से नहीं बसा है। जबकि प्रशासन बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए साजिश के तहत बस्ती को अवैध करार दे रहा है। शीशमबाड़ा में दो सौ अस्सी परिवारों की बस्ती को प्रशासन ने कुछ समय पूर्व अवैध करार देते हुए खाली करने की मुनादी कराई थी। मुनादी के वक्त जिला व तहसील का प्रशासनिक अमला बस्ती में मौजूद रहा। प्रशासन की कार्रवाई के बाद बस्ती उजड़ने की आशंका से भयभीत स्थानीय बाशिदों ने सीएम, राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति तक से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन कहीं से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। हालांकि कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने जरूर बस्ती के बाशिंदों के समर्थन में तहसील प्रशासन को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए थे। लेकिन विधायक के मौखिक निर्देश भी स्थानीय बाशिंदों को ठोस आश्वासन नहीं दे पाए। लिहाजा शासन, प्रशासन से निराश बस्ती के बा¨शदे अब भगवान की शरण में गए हैं। रविवार को स्थानीय बाशिंदों ने बस्ती के मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना कर ईश्वर से न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान विजेंद्र, लक्ष्मण, पवन, रजनीश, मधुबाला, मोती लाल, अवधेश, महिपाल आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment