Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



उत्तराखंड : वित्त मंत्री ने पेश किया 45,585 करोड़ का बजट

गैरसैंण/देहरादून। आज उत्तराखण्ड विधानसभा में पहली मर्तबा ऐसा  बजट पेश किया गया जो जनता की रायसुमारी भी समावेशित रहा | जिसमें पहाड़ से मैदान तक, किसान से मजदूर तक, पर्यटन से लेकर पलायन रोकने तक, हर क्षेत्र का पूरा ख्याल रखा गया है। युवाओं को रोजगार देने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण  का स्पष्ट रोडमैप भी बजट में दिखता है। सदन में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने राज्य के लिए वर्ष 2018-19 का 45,585 करोड़ का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष से 14.08 फीसदी अधिक है। यह बजट रोटी, कपड़ा और किसानों के लिए विशेष रूप से समर्पित किया गया है। त्रिवेंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट आज गैंरसैंण विधानसभा सत्र में पेश किया। शून्य राजस्व घाटे के अपने पहले बजट में जहां सरकार ने सत्तारूढ़ भाजपा के अगले पांच साल के विजन को ध्यान में रखा था। उत्तराखंड सरकार के वर्ष 2018-19 के बजट में ऑर्गेनिक हर्बल स्टेट बनाने के लिए 1500 करोड़, 200 स्टार्ट, सभी जिलों में ट्रामा सेंटर, 250 से अधिक आबादी के गांवों में सड़क व 100 फीसद साक्षरता, गैरसैण में अंतरराष्ट्रीय संदीय अध्ययन शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान खोलने जैसे प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा मेट्रो रेल निर्माण के लिए 86 करोड़ का प्रावधान, प्रत्येक जनपद में बंधुआ श्रमिकों के पुनर्वास, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के मुखिया के लिए 11.37 करोड़ की व्यवस्था की गई है। यह बजट होम स्टे योजना पर भी फोकस रहा और इस दिशा में भी बजटीय प्रावधान किए गए हैं। बीते वित्तीय वर्ष 2017-18 में त्रिवेंद्र सरकार ने 39957.20 करोड़ का बजट पेश किया था। गुरुवार को गैरसैंण सत्र में त्रिवेंद्र सरकार के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बजट पेश किया। बजट में प्रदेश में ऑर्गेनिक हर्बल स्टेट के लिए 1500 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। पर्यटन बढ़ावा के लिए होम स्टे योजना को 15 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। विधानसभा सचिवालय में विधानसभा स्थापना हेतु धनराशि की व्यवस्था की गई है। गैरसैंण  में अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना हेतु धनराशि की व्यवस्था बजट में की गई है। मेट्रो रेल निर्माण के लिए 86 करोड़ का प्राविधान किया गया है। कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए राष्ट्रीय क्रेच योजना के तहत 3 करोड़ 25 लाख का प्राविधान है। आशा कार्यकर्ताओं के लिए दुर्घटना बीमा योजना की व्यवस्था की गई है। भोजन माताओं के लिए वर्दी है तो तीन करोड़ के बजट में व्यवस्था की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि राजकीय संस्कृत विद्यालय की स्थापना की जाएगी। ईवीएम के गीत गोदाम के लिए 10 करोड़ के बजट में व्यवस्था की गई है। 250 से अधिक आबादी के गांवों में सड़क व 100 फीसद साक्षरता की बात कही गई है। गैरसैण में अंतरराष्ट्रीय संदीय अध्ययन शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान खुलेगा, ग्राम्य विकास पर फोकस किया गया है, 2019 तक 1374 ग्राम पंचायतें गरीबी मुक्त होंगी। बेस अस्पतालों के लिए अब तक का सर्वाधिक प्रावधान 20 करोड़ की व्यवस्था की गई है। 25 हजार युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने टारगेट रखा गया है, जिसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Leave A Comment