Breaking News:

पहचान : नारियल बेचने वाले का बेटा बना एक्टर -

Tuesday, November 24, 2026

हिमाचल प्रदेश में देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा, DFA को मिली फेयर प्ले ट्रॉफी -

Tuesday, November 24, 2026

व्यावहारिक विधिक कौशल, विशेषकर प्रभावी ड्राफ्टिंग का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक : डॉ आलोक -

Tuesday, November 24, 2026

देहरादून : मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया -

Saturday, November 21, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, November 21, 2026

अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया भव्य सम्मान, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

30 से 90 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दमखम, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

इगास-बग्वाल पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड -

Saturday, November 21, 2026

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026



धरती के इतिहास में वैज्ञानिकों ने खोजा ‘मेघालय युग’ जानिये खबर

yug

अभी हम होलोसीन युग में हैं, इसके कालखंड को बांटकर उससे मेघालय युग अलग किया जा सकता है ‘मेघालय युग’ 4200 साल पहले से लेकर 1950 तक होगा लंदन. भू-वैज्ञानिकों ने धरती के इतिहास में एक नए काल की खोज की है। उन्होंने 4200 साल पहले शुरू हुए धरती के इतिहास को ‘मेघालय युग’ नाम दिया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस दौरान दुनिया में अचानक भीषण सूखा पड़ा था और तापमान में गिरावट आई थी। इससे कई सभ्यताएं खत्म हो गईं थीं। माना जाता है कि धरती का निर्माण 4.6 अरब साल पहले हुआ। इस समय को कई हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्सा अहम घटनाओं जैसे महाद्वीपों का टूटना, पर्यावरण में अचानक आया बदलाव या धरती पर खास तरह के जानवरों और पौधों की उत्पत्ति पर आधारित है। अभी हम जिस काल में रह रहे हैं उसे होलोसीन युग कहा जाता है। यह 11 हजार 700 साल पहले शुरू हुआ था। तब मौसम में अचानक पैदा हुई गर्मी से हम हिम युग से बाहर आए थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि होलोसीन युग को भी अलग-अलग भागों में बांटा जा सकता है। इनमें सबसे युवा ‘मेघालय युग’ 4200 साल पहले से लेकर 1950 तक होगा। खेती आधारित सभ्यताओं पर हुआ था ज्यादा असर : मेघालय युग की शुरुआत भयंकर सूखे के साथ हुई, जिसका असर 200 साल तक रहा। इसने मिस्र, यूनान, सीरिया, फिलस्तीन, मेसोपोटामिया, सिंघु घाटी और यांग्त्से नदी घाटी में खेती आधारित सभ्यताओं पर गंभीर रूप से असर डाला। मेघालय में खोज की वजह से पड़ा यह नाम : शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने मेघालय की एक गुफा की छत से टपक कर फर्श पर जमा हुए चूने को इकट्ठा किया। इसने धरती के इतिहास में घटी सबसे छोटी जलवायु घटना को परिभाषित करने में मदद की। लिहाजा, इसे ‘मेघालयन एज’ या ‘मेघालय युग’ नाम दिया गया।

Leave A Comment