Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



सिंधु, साइना डेनमार्क ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती संभालेंगी

saina-sindhu

डेनमार्क ओपने बैडमिंटन टूर्नमेंट में भारतीय चुनौती के लिए ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पी.वी. सिंधु और साइना नेहवाल इस टूर्नमेंट अगुआई करेंगी। सिंधु को यहाँ तीसरी वरीयता दी गई है जबकि विश्व में 11वें नंबर की साइना गैरवरीय है। सिंधु महिला एकल के पहले दौर में अमेरिका की बीवन झांग से भिड़ेगी जबकि साइना का सामना हॉन्ग कॉन्ग की चेयुंग नगान यी से होगा। पुरुष एकल में विश्व में छठे नंबर के किदाम्बी श्रीकांत पर भारतीय उम्मीदें टिकी रहेंगी। उन्हें टूर्नमेंट में सातवीं वरीयता दी गई है। श्रीकांत का सामना डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग से होगा जबकि बी साई प्रणीत चीन के हुआ युक्सियांग का सामना करेंगे। एक अन्य भारतीय समीर वर्मा को हालांकि पहले दौर में ही चीन के तीसरे वरीय शी युकी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।अश्विनी पोनप्पा और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी मिक्स्ड डबल्स के पहले दौर में सियो सियुंग जेइ और चाइ युजुंग की कोरियाई जोड़ी से भिड़ेंगे। पोनप्पा ने महिला युगल में एन सिक्की रेड्डी से जोड़ी बनाई है और पहले दौर में उनका मुकाबला अमेरिका की एरियल ली और सिडनी ली से होगा। एच एस प्रणॉय को भी कोरिया के छठी वरीयता प्राप्त सोन वान हो से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। एम्सटर्डम में अपना पासपोर्ट गंवाने के बाद भारत सरकार से मदद मांगने वाले पारुपल्ली कश्यप एकल ड्रॉ में शामिल नहीं हैं। पुरुष एकल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की भारतीय जोड़ी पहले दौर में किम एस्ट्रुप और आंद्रेस स्कारूप रामुसेन की स्थानीय जोड़ी से भिड़ेगी।

Leave A Comment