Breaking News:

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026



देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर

गुरुमाँ पूर्णमति माताजी ने दिया आत्मकल्याण का संदेश

देहरादून। परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं गुरु माँ की परम अनुकम्पा से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से तीन बहनों का देहरादून की पावन धरा पर आगमन हुआ। गांधी रोड स्थित जैन भवन में 105 माता श्री पूर्णमति जी के संघ में पलक दीदी, आकांक्षा दीदी एवं योगिता दीदी का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस शुभ अवसर पर आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज ने तीनों बहनों को श्वेत वस्त्र धारण करने एवं केशलोच के लिए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। तीनों बहनों के वस्त्र परिवर्तन के उपरांत उन्हें ब्रह्मचारिणी दीदी के पद से सुशोभित किया गया। यह अवसर जैन समाज के लिए हर्ष, गौरव एवं सौभाग्य का विषय रहा। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने तीनों बहनों का भावभीना स्वागत किया। इसके पश्चात भव्य गुरुभक्ति का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मसभा की शोभा बढ़ाई।

आत्मा को जानना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य: गुरुमाँ पूर्णमति माताजी

णमोकार मंत्र के शुद्ध उच्चारण के साथ धर्मसभा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गुरुमाँ पूर्णमति माताजी ने अपने प्रवचन में आत्मज्ञान, आत्मचिंतन, वैराग्य और आत्मकल्याण का महत्व समझाया। गुरुमाँ ने कहा, “हे भव्य जीवों! आप सभी जानते हैं कि देखने के लिए आँखें खुली रखनी पड़ती हैं, सुनने के लिए कान खोलने पड़ते हैं, वस्तुएँ खरीदने के लिए जेब खुली रखनी पड़ती है और आनंद पाने के लिए ज्ञान का द्वार खोलना पड़ता है।” उन्होंने कहा कि जीव ने अनंत काल चर्चा और बाहरी उपलब्धियों में व्यतीत कर दिया, लेकिन यह जानने का प्रयास नहीं किया कि वह वास्तव में कौन है। आत्मा और शरीर कभी एक नहीं हुए। जीव के चले जाने पर शरीर यहीं रह जाता है। इसके बावजूद मनुष्य प्रशंसा, प्रतिष्ठा, धन-संपत्ति, व्रत-तप और ज्ञान अर्जन में लगा रहता है, जबकि सबसे आवश्यक बात यह समझना है कि **मैं शरीर नहीं, ज्ञानस्वरूप आत्मा हूँ।**

गुरुमाँ ने कहा कि अनंत ज्ञानी और परमात्मा हुए हैं, लेकिन केवल उनके बारे में जान लेने से जीव सुखी नहीं हो सकता। जब तक वह बाहरी पदार्थों से दृष्टि हटाकर अपने निज ज्ञानस्वरूप आत्मा को नहीं पहचानता, तब तकवास्तविक सुख की अनुभूति संभव नहीं है। इस अवसर पर देहरादून सहित अन्य स्थानों से आए गणमान्य व्यक्तियों एवं जैन समाज के श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Leave A Comment