Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



विकलांग ने स्वयं के संसाधनों से किया मंदिर निर्माण

भगवान शिव के प्रति है अटूट आस्था, धार्मिक अनुष्ठान का किया आयोजन

रुद्रप्रयाग । भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और विश्वास रखने वाले भरदार पट्टी के सेमलता गवाणा निवासी रघुवीर सिंह बिष्ट ने गंगेश्वर शिवलिंग मंदिर का स्वयं के संसाधनों से निर्माण करवाया। विकलांग होने के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और रात-दिन मेहनत के बाद मंदिर का निर्माण किया। उनकी आस्था को देखकर क्षेत्र की जनता ने विकलांग रघुवीर के प्रयासों की सराहना की। दरअसल, भरदार पट्टी के गवाणा निवासी रघुवीर सिंह बिष्ट भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था रखते हैं। उनके सपने में आया कि गांव के बीच गंगेश्वर शिवलिंग मंदिर का निर्माण किया जाय तो उन्होंने मन में ठान ली कि मंदिर का निर्माण किया जायेगा। पांव से विकलांग होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उनकी मदद के लिए किसी ने भी हाथ आगे नहीं बढ़ाए। किसी तरह उन्होंने मंदिर का निर्माण करवाया, जिसका शुभारंभ जिले के प्रसिद्ध सर्जन एवं बोंहरा नर्सिंग होम के संस्थापक डाॅ आनंद सिंह बोंहरा ने किया। इस अवसर पर डाॅ बोंहरा ने कहा कि विकलांग रघुवीर सिंह बिष्ट ने बहादुरी का परिचय दिया है। अगर मन में भगवान के प्रति सच्ची आस्था हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति के लिए भगवान शिव का वास होना जरूरी है। भगवान शिव विश्व रचियता हैं, उनका मंदिर बनने से क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता को धार्मिक कार्यों में हरसंभव करनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह बागड़ी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। अपनी भोली-भाषा का प्रचार-प्रसार करना चाहिए, जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हो सके। बागड़ी ने कहा कि क्षेत्रीय युवाओं को पौराणिक परम्परओं व रीति-रिवाजों का निर्वहन करना चाहिए, तभी जाकर आने वाले पीढ़ी भी अग्रसर होगी। विकलांग रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि उनके सपने में दैवीय शक्ति आई, जिसने उन्हें मंदिर निर्माण की प्रेरणा दी। मंदिर निर्माण के लिए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मदद लेनी चाही तो किसी भी स्तर से मदद नहीं मिली। स्वयं के संसाधनों और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह मंदिर का निर्माण किया और मंदिर निर्माण के बाद धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर भंडारा दिया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनता ने भारी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संदीप थपलियाल, बबलू नौटियाल, राजेन्द्र नौटियाल सहित कई मौजूद थे।

Leave A Comment