Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



शहादत दिवस पर एसएफआई ने याद किया शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को

देहरादून । स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) डीएवी कॉलेज इकाई द्वारा शहादत दिवस के अवसर पर कॉलेज सभागार में शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को याद करते हुए “भगत सिंह के विचारों की आज के दौर में प्रसिंगिकता पर व्याखान” पर गोष्ठी, नुक्कड़, जनगीत कर शहीदों के सपने के भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम मे डीएवी के प्राचार्य अजय सक्सेना ने शहीदों को याद करते हुए कहाँ की भगत सिंह युवा क्रांतिकारी थे जिनके विचार उस समय के युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की फांसी 24 मार्च को तय थी लेकिन अंग्रेज सरकार भगत सिंह और उनके विचारों की लोकप्रियता से इतनी भयभीत हो गई थी कि उन्हें तय समय से एक दिन पहले ही 23 मार्च को फांसी पर चढ़ाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचार आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और छात्रों से जोर देते हुए कहा कि छात्रों को भगत सिंह के विचारों की गहराई को समझने के लिए उनके विचारों को जितना अधिक हो सके पढना चाहिए और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए उन विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिये। इस अवसर पर पूर्व एसएफआई सदस्य राजेंद्र पुरोहित ने आज के दौर में भगत सिंह के विचार क्यों प्रसिंगिक है पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस प्रकार का आज देश में माहौल है वह शहीद भगत सिंह के विचारों और सापनों के विपरीत है आज देश में नौजवान से लेकर मजदूर, किसान सड़कों पर है। देश के भीतर लगातार ऐसी घटनाएँ सामने आ रही है जैसे दलितों-पिछड़ों के साथ भीड़ द्वारा मारपीट, किसानों द्वारा लगातार आत्महत्याएं, मजदूरों व् आदिवासियों के हकों को लगातार छीना जा रहा है लेकिन सरकारों का ध्यान समाज के इन वर्गों कि बेहतरी की बजाय पूंजीपति वर्ग को ही खुश करने पर लगा है। साथ ही कहाँ कि जिस भारत का सपना देखते हुए भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने फासी का फंदा चूमा था वह यह भारत नहीं है। इन शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश के युवाओं को इन शहीदों के विचारों को पढकर आत्मसात कर बेहतर समाज के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए। मुख्य नियंता अतुल सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि एसएफआई एक ऐसा संगठन है जो भगत सिंह के विचारों को न केवल आदर्श रूप में देखती है बल्कि उन विचारों को हकीकत में बदलने के लिए लगातार संघर्ष व आन्दोलनरत रहती है। एसएफआई निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम करती आ रही है जो भगत सिंह के विचारों को आज के युवाओं के बीच लेजाने का माध्यम बनते है साथ ही छात्र-छात्राओं को शहीदों के विचारों से बेहतर समाज बनाने के लिए प्रेरित करने का काम करती है।

Leave A Comment