अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Friday, September 18, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग में दिनांक १५सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक विधि विभाग के डॉ एस के चतुर्वेदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के उद्देश्य व महत्व को बताते हुए किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के बारे में विस्तार से बताया साथ ही मताधिकार के बारे में भी अवगत कराया ।अपने वक्तव्य में इन्होंने रिप्रेजेंटेशन आफ पीपल्स एक्ट 1950 के प्रावधानों का भी उल्लेख किया। साथ ही यह भी बताया कि लोकतंत्र का क्या महत्व है। उन्होंने अपने वक्तव्य में मूल अधिकारों के बारे में भी व्याख्या किया ।तत्पश्चात विभाग के शिक्षक डॉ विशाल गुलेरिया तथा डॉ हिमानी बिष्ट ने इस अवसर पर लोकतंत्र के अर्थ को व्याख्या करते हुए उसके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भी अपने विचार रखे ।तत्पश्चात विधि विभाग के संकाय प्रमुख व विभागाध्यक्ष प्रो ममता राणा ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर मूल कर्तव्यों को विस्तार पूर्वक बताया ।तथा यह भी बताया कि हमें मूल कर्तव्यों को समाज के प्रति भी इसको और जागरूक करना चाहिए क्योंकि हम सभी जगह केवल अधिकार की बात करते हैं मूल कर्तव्यों की बात कम करते हैं। अतः मूल कर्तव्यों को अभी स्वयं में पालन करना जरूरी है। इस कार्यक्रम में विधि विभाग के शोधार्थीयों और छात्रों द्वारा भी लोकतंत्र विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का संचालन कर रहे संयोजक डॉ एस के चतुर्वेदी द्वारा दिया गया ।इस कार्यक्रम में विधि विभाग के समस्त शिक्षक, शोधार्थी, एल एल एम और एल एल बी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।