Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच

3 अक्टूबर 2026 को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में होगा मुकाबला : संस्थापक कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत

देहरादून। उत्तराखंड का राज्य खेल फुटबॉल है। राज्य में फुटबॉल के उचित विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच एवं संस्थापक कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने अपना पूरा जीवन खेलों के विकास के लिए समर्पित किया है। उन्होंने उत्तराखंड में हजारों युवा खिलाड़ियों, कोचों और रेफरियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह कार्य निरंतर जारी है। डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2012 में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF), नई दिल्ली द्वारा देहरादून में AIFF अकादमी के लिए पहली बार फुटबॉल ट्रायल आयोजित किए गए थे। इस ट्रायल में लगभग 265 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से संस्थापक कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दो खिलाड़ियों दीपेन्द्र सिंह नेगी और अनिरुद्ध थापा का चयन हुआ। 2013 में काठमांडू में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
AIFF अकादमी में चयन के बाद अनिरुद्ध थापा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने भारतीय टीम में मिडफील्डर की भूमिका निभाते हुए जुलाई 2013 में नेपाल के काठमांडू में आयोजित अंडर-16 SAFF इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनिरुद्ध थापा की इस उपलब्धि और उनके कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत के योगदान को देखते हुए दिसंबर 2015 में उत्तराखंड सरकार द्वारा दोनों को धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके बाद भी अनिरुद्ध थापा का सफर लगातार जारी रहा। उन्होंने अंडर-20 तथा सीनियर/ओपन एज भारतीय टीम में खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन सुपर लीग (ISL) के कई बड़े क्लबों के लिए खेलकर अपनी पहचान बनाई और विभिन्न टूर्नामेंटों में सफलता हासिल की। वर्तमान में अनिरुद्ध थापा प्रसिद्ध मोहन बागान फुटबॉल क्लब के लिए खेल रहे हैं तथा रिजर्व बैंक में अधिकारी के पद पर भी कार्यरत हैं। 14 वर्षों से भारतीय फुटबॉल में लगातार योगदान डॉ. रावत ने कहा कि अनिरुद्ध थापा ने वर्ष 2012 से 2026 तक लगातार 14 वर्षों तक फुटबॉल के क्षेत्र में सक्रिय रहकर भारतीय टीम और प्रोफेशनल क्लब फुटबॉल में अपनी पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध थापा अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं, कम बोलते हैं और उनका पूरा ध्यान अपने खेल पर रहता है। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

 ब्राजील जैसी विश्वस्तरीय टीम के खिलाफ खेलने का अवसर

संस्थापक कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि अनिरुद्ध थापा अपने फुटबॉल करियर में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। अब उन्हें एक और ऐतिहासिक अवसर मिलने जा रहा है। 3 अक्टूबर 2026 को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल टीम ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलेगी। इस मुकाबले में उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि राज्य का एक खिलाड़ी ब्राजील जैसी विश्वस्तरीय फुटबॉल टीम के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से मैदान पर उतरेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम वर्तमान में फीफा रैंकिंग में 134वें स्थान पर है और विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। ऐसे में ब्राजील जैसी मजबूत और विश्वस्तरीय टीम के खिलाफ खेलने का अवसर भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि अनिरुद्ध थापा की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उत्तराखंड से इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले तक पहुंचने वाले खिलाड़ी के रूप में अनिरुद्ध की उपलब्धि राज्य के हजारों युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध थापा ने जिस प्रकार वर्ष 2012 में देहरादून से अपने सफर की शुरुआत की और 14 वर्षों की निरंतर मेहनत के बाद भारतीय टीम के साथ ब्राजील जैसी विश्वस्तरीय टीम के खिलाफ खेलने का मुकाम हासिल किया, वह युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल है। संस्थापक कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने अनिरुद्ध थापा को इस ऐतिहासिक अवसर के लिए ढेरों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय टीम ब्राजील के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करेगी और अनिरुद्ध थापा अपने खेल से देश तथा उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

Leave A Comment