Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए दिनभर चलाते हैं कैब

हमारे देश में आज भी अपनी गरीबी के चलते अधिकांश बच्चे पढ़ाई लिखाई से वंचित रह जाते हैं| ये बच्चे चाहकर भी पढ़ नहीं पाते हैं क्योंकि अच्छे स्कूल में पढ़ाई करने के लिए मोटी फीस भरनी पड़ती है| हालांकि इसी देश में कई ऐसे भले लोग भी रहते हैं जो गरीब बच्चों की पढ़ाई में ना सिर्फ अपना योगदान देते हैं बल्कि आर्थिक तौर पर उनकी मदद भी करते हैं|. ऐसे ही भले लोगो में से एक है 60 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी|जो गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए दिनभर कैब चलाते हैं और प्यार से लोग उन्हें कैब वाले अंकल कहकर पुकारते हैं| दरअसल कैब वाले अंकल भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रमों में से एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक हैं जबकि उनकी पत्नी दिल्ली के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल में प्रोफेसर हैं और उनका बेटा मर्चेंट नेवी में एक अधिकारी है| हालांकि रिटायर होने के बाद इस कैब वाले अंकल को अच्छी खासी पेंशन मिलती है जिससे वो दिल्ली में आरामदायक जीवनशैली का आनंद ले सकते हैं| बावजूद इसके वो दिनभर टैक्सी चलाते हैं क्योंकि उन्हें घर पर बिना काम के बेकार बैठना अच्छा नहीं लगता है | कैब चलाकर अंकल जो कुछ भी कमाते हैं, उसे गरीब बच्चों की मदद करने के लिए दान कर देते हैं | वो दिनभर सिर्फ इसलिए कैब चलाते हैं ताकि वो गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा सकें| कैब वाले अंकल जिन बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं वो बेहद गरीब तबके से आते हैं और अपनी पढ़ाई का खर्च वो नहीं उठा सकते| कैबवाले अंकल की ये प्रेरणादायक कहानी दिल्ली में रहनेवाले एक युवा जसतेज सिंह की बदौलत सामने आई है | जानकारी हो कि दिल्ली के इस कैबवाले अंकल को ड्राइविंग काफी पसंद है | सार्वजनिक उपक्रमों में से एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक होने के बावजूद कैब चलाने वाले अंकल ने यह साबित किया है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है और हर किसी को सम्मान का समान अधिकार मिलना चाहिए |

Leave A Comment