Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



पहचान : जिसे दुनिया ने कहा ‘पागल’, उससे जोड़ा रिश्ता

रामनगर। रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते, कुछ रिश्ते दिल से बनते हैं। ऐसे रिश्ते समाज को इंसानियत का असली मतलब समझा जाते हैं। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रामनगर में ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों को कुछ पल के लिए ठहरकर सोचने पर मजबूर कर दिया। रामनगर के आमडंडा से लेकर लखनपुर और आसपास के इलाकों में अक्सर दिखाई देने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को लोग आमतौर पर पागल कहकर नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार लोग उससे दूरी बनाकर निकल जाते हैं, लेकिन समाजसेवी मुकेश सुयाल की नजर में यह महिला किसी उपेक्षा की पात्र नहीं, बल्कि सम्मान और अपनत्व की हकदार है।
आज रक्षाबंधन के दिन जब मुकेश सुयाल महिला के सामने पहुंचे तो महिला ने उन्हें पहचानते हुए रोक लिया। दोनों के बीच बातचीत और अपनत्व का ऐसा भाव नजर आया, जिसने आसपास मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद महिला ने मुकेश सुयाल की कलाई पर राखी बांधी। मुकेश ने भी इस रिश्ते को पूरी आत्मीयता के साथ स्वीकार किया। यह दृश्य इसलिए खास था क्योंकि यहां न कोई औपचारिक रिश्ता था और न ही खून का संबंध, फिर भी भाई-बहन के इस रिश्ते में अपनापन और भावनाओं की गहराई साफ दिखाई दे रही थी। मुकेश सुयाल का कहना है कि किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति उसके सम्मान और इंसानी अधिकारों को कम नहीं करती। समाज में जरूरत इस बात की है कि हम ऐसे लोगों को दुत्कारने के बजाय उनके साथ संवेदनशीलता और सम्मान से पेश आएं। रक्षाबंधन के मौके पर सामने आया यह दृश्य समाज को एक बड़ा संदेश देता है। रिश्ते खून से नहीं, दिल से बनते हैं। किसी को ‘पागल’ कहकर उसकी इंसानियत को नजरअंदाज करना आसान है, लेकिन उसे बहन मानकर सम्मान देना ही सच्ची इंसानियत है। रामनगर में रक्षाबंधन के दिन बना यह रिश्ता शायद कुछ मिनटों का दृश्य था, लेकिन इसका संदेश लंबे समय तक लोगों के दिलों में बना रहेगा।

Leave A Comment