Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



11 साल के छात्र ने बनाया हवा से चलने वाली बाइक

कक्षा 6 में पढ़ने वाले अद्वैत ने किया कमाल

देहरादून । देहरादून के 11 साल के छात्र अद्वैत क्षेत्री ने पेट्रोल से चलने वाले वाहनों को चुनौती देते हुए साधारण हवा से चलने वाली बाइक बनाई है। कक्षा 6 में पढ़ने वाले अद्वैत का दावा है कि उनके द्वारा तैयार की गई इस एयर बाइक को आप सड़क पर फर्राटे से दौड़ा सकते हैं। यह बाइक पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है। उन्होंने इस बाइक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करते हुए देश में स्वच्छता अभियान में अपना एक सहयोग बताया है। इस बाइक का नाम अद्वैत 02 रखा गया है। अद्वैत क्षेत्री ने बताया कि उसको यह आइडिया डेढ़ साल पहले अपने घर में दो गुब्बारों के हवा में उड़ने से आया। जिसके बाद उसने उस आइडिया को अपने पिता के साथ शेयर किया।  उसने पिता को बताया कि जब कुछ हवा से गुब्बारा उड़ सकता है, तो भारी मात्रा की हवा से बाइक भी सड़क पर दौड़ाई जा सकती है। जिसके बाद अद्वैत ने अपने पिता के साथ मिलकर इस पर काम शुरू किया। सबसे पहले ट्रक के दो एयर टैंक को पुरानी बाइक में लगाया और फिर अलग-अलग तकनीक पर काम करते हुए एयर से इंजन को दौड़ाने का कार्य शुरू किया। अद्वैत के मुताबिक अभी तक उसके इस प्रोजेक्ट में डेढ़ लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट में हवा की मात्र व माइलेज और हॉर्स पावर जैसे अन्य तकनीक पर आगे डेवलपमेंट होना बाकी है। लेकिन विश्वस्तर पर जिस तरह से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। उसे देखते हुए इस तरह की नई तकनीक पर काम होना जरूरी है। आने वाले दिनो में अद्वैत इस बाइक को नोएडा में लगने वाली ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी में डेमोंस्ट्रेट कर इसके आगे की तकनीक पर काम करना चाहते हैं। अद्वैत के पिता आदेश की मानें तो पेट्रोल-डीजल के वाहनों से जो प्रदूषण हर जगह हवा में जहर की तरह फैल रहा है। उसके विकल्प के रूप में हवा से चलने वाली बाइक अगर पूरी तरह से सफल हो जाती है तो यह विश्व में नया कीर्तिमान हो सकता है। अद्वैत पिता का कहना है कि आज इस एयर बाइक के जरिए हम पूरे देश-दुनिया में यह संदेश देना चाहते हैं कि तेजी से बढ़ते कार्बन फ्यूल पर निर्भरता खत्म कर प्रदूषण मुक्त व सस्ती ईंधन से विश्व में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।

Leave A Comment