Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



शर्मनाकः नाले में फेंकी हुई मिली नवजात बच्ची

नैनीताल । नैनीताल स्थित स्टाफ हाउस हनुमान मन्दिर के पास नाले में फैंकी हुई नवजात बालिका मिली। बालिका गंभीर अवस्था में थी, जिसकी गर्भनाल जुड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा नवजात बालिका को चिकित्सा हेतु बीड़ी पाण्डे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाॅ चाईल्ड लाईन 1098 की देखरेख में नवजात बच्चाी का प्रारंभिक उपचार किया गया। बाद में नवजात बच्ची के उचित और बेहतर ईलाज के लिए सुशीला चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया। जहाॅ उसका ईलाज चल रहा है। बच्चों विशेषकर बालिकाओं के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में यह मामला आया तो वह काफी असहज एवं भावुक हो उठे। उन्होंने तत्काल इस मामले को संज्ञान में लिया और जिला बाल संरक्षण अधिकारी व्यौमा जैन को बच्ची की देखभाल के लिए अस्पताल भेजा। जिलाधिकारी श्री बंसल ने इस शर्मनाक कृत्य की भत्र्सना की है तथा इस शर्मनाक कार्य की निन्दा भी की है। उन्होंने कहा कि यह घिनोना कार्य करने वाले जल्द पकड़ में आयेंगे जिसके लिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। इस घृणित कार्य को करने वाले महिला एवं पुरूष को नियमानुसार दण्डित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इनके बारे में जो कोई भी सूचना जिला प्रशासन को देगा उसे जिलाधिकारी की ओर से दस हजार का नकद ईनाम दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।  बंसल ने कहा कि सुशीला तिवारी में उपचार के बाद जब बच्ची पूर्णतः स्वस्थ हो जायेगी तो उसे अल्मोड़ा शिशु गृह में रखा जायेगा। नवजात बच्ची को गोद लेने वाले दम्पत्ति को नियमानुसार गोद दे दिया जायेगा। यदि इस बच्ची को अडोप्ट करने के लिए कोई दम्पत्ति सामने नहीं आता है तो इस बच्ची की परवरिश, भरण-पोषण, शिक्षा तथा विवाह तक का सारा खर्चा जिला प्रशासन वहन करेगा। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त इस कुरीती को दूर करने की जरूरत है तथा ऐसा अनैतिक कार्य करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करते हुए उन्हें दण्डित भी किया जाना चाहिए।

Leave A Comment